ISRO Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और वो भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में तो आपके पास एक सुनहरा मौका है, हालांकि इस सुनहरे मौके को प्राप्त करने के लिए आपके पास दिन कम है। इसरो द्वारा बीते दिनों में विभिन्न पदों पर 267 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसमें असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद भी शामिल हैं। शुरुआत में पदों की संख्या 244 थी, जिसमें संशोधन करके वृद्धि की गई। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उनके बाद अब केवल 2 दिन का समय है रजिस्ट्रेशन के लिए क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 20 अगस्त रात 11.59 बजे की है। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं तो तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
पदों का विवरण
| असिस्टें | 113 |
| जूनियर पर्सन असिस्टेंट | 81 |
| अपर डिविजन क्लर्क | 22 |
| स्टेनोग्राफर | 10 |
| ओटोनोमस इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट | 17 |
| ओटोनोमस इंस्टीट्यूट में जूनियर असिस्टेंट | 1 |
| असिस्टेंट / अपर डिविजन क्लर्क (UDC) | 152 पद |
| जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) | 82 पद |
| स्टेनोग्राफर | 10 पद |
| अन्य श्रेणियां / स्वायत्त निकाय | 23 पद |
क्या है इसकी एलिजिबिलिटी
असिस्टेंट और यूडीसी - इन दोनों पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है और उन्हें कंप्यूटर की भी नॉलेज होना जरूरी है।
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर - ग्रेजुएशन या 12वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इन दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। स्टेनो के अनुभव के साथ कंप्यूटर नॉलेज भी अनिवार्य है। पद के अनुसार, स्किल्स जरूरी है।
कैसे करें इसरो भर्ती के लिए आवेदन
- भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
isro . gov. in पर जाएं। - होमपेज पर दिए गए असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट, यूडीसी, स्टेनोग्राफर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन को सबमिट करने से पहले ध्यान से चेक करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें। इसका प्रिंट आउट भी लें।
भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
ग्रेजुएशन की मार्कशीट
डिप्लोमा की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
फोटो आईडी कार्ड
दिव्यांग प्रमाण पत्र
क्या है भर्ती का आवेदन शुल्क?
इसरो भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये हं। लेकिन प्रसंस्करण शुल्क के तौर पर उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि ऑटोनोमस बॉडी में असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। हालांकि बाद में इस पैसे को रिफंड कर दिया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 100 रुपये की फीस के बाद प्रसंस्करण शुल्क का रिफंड केवल उन्हीं उम्मीदवारों को किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में नियमों के अनुसार शामिल हुए थे। फीस का भुगतान उम्मीदवार इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
