International Labour Day Speech, Bhashan, Essay, Nibandh In Hindi (मजदूर दिस पर भाषण): आज यानी 1 मई के दिन पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय मजदूर के रूप में (International Labour Day Speech) मनाता है। आज के दिन दुनियाभर के कामगार अपने हक की आवाज को बुलंद (Labour Day Bhashan) करते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर के श्रमिकों और मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह दिन उन मेहनतकश लोगों को समर्पित है जो अपने श्रम से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते है। अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1989 से हुई थी। कहा जाता है कि इसकी शुरुआत अमेरिका की एक घटना से हुई थी। 1 मई 1986 को अमेरिका के मजदूर संघ ने मिलकर फैसला किया कि वह अब 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे। इसके लिए उन्होंने हड़ताल करनी शुरु की। इस दौरान अमेरिका के शिकागो में एक बम धमाका हुआ, जिसके बाद वहां की पुलिस ने मजदूरों पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें सैकड़ों की तादाद में मजदूरों ने अपनी जान गंवाई। इससे दुनियाभर के देशों में मजदूरों में रोष पैदा हो गया और यह मांग तमाम देशों में होने लगी।
इसके बाद 1889 में पेरिस में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस मजदूर संघ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 500 शब्दों का भाषण लेकर आए हैं।
यह पढ़ें: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टी कब है
International Labour Day Speech: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ऐसे दें भाषण
यदि आप भी मजदूर दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो अपने स्पीच की शुरुआत कामगारों पर किसी शानदार कोट्स से कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे अपनी स्पीच में लेबर डे के महत्व व इतिहास को बयां करना न भूलें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।
Labour Day Speech, Bhashan: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भाषण
आदरणीय मुख्य अतिथि व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम सब यहां एक महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्रित हुए हैं। मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1 मई 1989 से हुई थी। मजदूर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। चाहे वह खेतों में काम करने वाला किसान हो, कारखानों में मशीन चलाने वाला श्रमिक हो, या निर्माण स्थलों पर काम करने वाला मजदूर हो हर कोई अपने स्तर पर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। किसी भी देश की तरक्की उसके श्रमिकों पर निर्भर करती है। अगर मजदूर सुरक्षित, संतुष्ट और सम्मानित होंगे तो वे बेहतर काम करेंगे और देश आगे बढ़ेगा। इसलिए जरूरी है कि उन्हें सही वेतन, अच्छी काम की स्थिति और सामाजिक सुरक्षा मिले। इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम मजदूरों का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे। साथ ही हमें यह भी समझना चाहिए कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। हर काम का अपना अलग महत्व होता है।
