Maharashtra HSC 12th Result 2026 Date time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट डिजिलॉकर और SMS से चेक करें। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से आसानी से चेक कर सकेंगे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, ऐसे में छात्रों को थोड़ा धैर्य रखना होगा।
कैसे करें महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
स्टेप 2 यहां आपको होमपेज पर आपको Maharashtra Board HSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपने रोल नंबर के साथ मांगी गई अन्य डिटेल्स भी भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 4 आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
SMS से चेक करें रिजल्ट
दूसरा तरीका SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने का है। कई बार वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की स्थिति में छात्र अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में रोल नंबर भेजना होता है, जिसके बाद रिजल्ट सीधे मोबाइल पर आ जाता है।
डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट
तीसरा विकल्प DigiLocker का है। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा और ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर महाराष्ट्र बोर्ड का चयन करना होगा।
कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा राज्य के सभी संभागों से 14 लाख छात्र शामिल हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा अच्छा रहा था। दोनों के प्रदर्शन में 6% का अंतर था। लड़के कितने पास हुए- 85.70% और का पास प्रतिशत- 91.64% रहा था।
