एजुकेशन

CG SET Admit Card 2026 Released: छत्तीसगढ़ एसईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, cgssb.cgstate.gov.in पर करें डाउनलोड

CG Chhattisgarh SET Admit Card 2026 Released: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

CG SET Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें छत्तीसगढ़ एसईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

CG Chhattisgarh SET Admit Card 2026 Released: सीजी एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CG SET Admit Card 2026) खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर ने राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CG SET Exam Date 2026: कब होगी छत्तीसगढ़ एसईटी परीक्षा

बता दें छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पेपर 1 का एग्जाम सुबह 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक होगी। जबकि पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा कुल 10 जिलों में होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Chhattisgarh SET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CGSSB Chhattisgarh SET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लकि कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CG SET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

CG Chhattisgarh SET Admit Card: एडमिट कार्ड के सभी पेज का प्रिंट आउट

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु CGSSB की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article