एजुकेशन

Railway Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी! पैरामेडिकल स्टाफ में 590 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

RRB Railway Paramedical Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजन वाइज जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 है।

Image

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में पैरामेडिकल के पदों पर निकली वैकेंसी

RRB Railway Paramedical Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 590 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजन वाइज जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीक 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।

RRB Railway Paramedical Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

इस भर्ती के तहत नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 365 पद, डायलिसिस टेक्नीशियन का 1 पद, हेल्थ एवं मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड 2 के 43 पद, ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट का 1 पद, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 118 पद, रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन के 25 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 4 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 2 पद और लैब असिस्टेंट ग्रेड 2 के 31 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 590 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB Railway Paramedical Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Paramedical Staff Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपना Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB Railway Paramedical Recruitment 2026 Application Fees: आरआरबी पैरामेडिकल के लिए आवेदन शुल्क

  1. जनरल कैटेगरी: सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद, लागू बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
  2. आरक्षित एवं अन्य श्रेणियां: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व-सैनिक, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD), महिला, ट्रांसजेंडर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
यहां आप रेलवे पैरामेडिकल के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article