एजुकेशन

INI SS 2024 Admit Card: जारी हुए एम्स आईएआई एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, aiimsexams.ac.in से करें डाउनलोड

INI SS 2024 Admit Card Download: एम्स ने आज, 21 अक्टूबर को जनवरी 2025 के लिए निर्धारित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (INI SS) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

एम्स आईएआई एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

INI SS 2024 Admit Card Download Link: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने आज, 21 अक्टूबर को जनवरी 2025 के लिए निर्धारित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (INI SS) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें, एम्स हर दो साल में यह परीक्षा आयोजित करता है, जो DM/ M.Ch./ MD Hospital Administration सहित भारत भर के 11 संस्थानों में पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।

ये एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक एम्स परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

INI SS 2024 Exam Date

INI SS 2024 Exam का आयोजन 25 अक्टूबर, 2024 को किेया जाएगा। उम्मीदवारों को 90 मिनट के भीतर 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।

INI SS 2024 Hall Ticket कैसे करें डाउनलोड

INI SS 2024 Admit Card डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • INI SS 2024 Admit Card Website iniss.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • "Academic Courses" tab and navigate to the DM/ MCh /MD (HA)" कोर्स में जाएं।
  • "पंजीकरण/लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना उम्मीदवार आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अपना एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए "लॉगिन" पर क्लिक करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह से डाउनलोड करें और उसकी समीक्षा करें। किसी भी विसंगति या जानकारी के अभाव में, उन्हें तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article