UPSC IES, ISS Final Results 2024 Link: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस, आईएसएस) परीक्षा, 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC IES, ISS Final Results 2024 डॉक्यूमेंट में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। नोटिस में कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों का परिणाम अनंतिम रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति को स्पष्ट नहीं कर देता। इन उम्मीदवारों की अनंतिमता अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन महीने की अवधि के लिए वैध रहेगी। यदि उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित अपेक्षित दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।”
कब हुई थी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने 21 से 23 जून तक IES/ISS परीक्षा 2024 का आयोजन किया था। लिखित परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2024 में घोषित किया गया था, जबकि आज फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
UPSC IES, ISS Final Results 2024 Step to Download
- upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- What's New में देखें
- 'Final Result: Indian Economic Service - Indian Statistical Service Examination, 2024' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उस लिंक पर क्लिक करें, जिस परीक्षा में आप बैठे थे जैसे:
साक्षात्कार दौर से पहले, उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना आवश्यक था, जो यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध था। उन्हें सभी प्रासंगिक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपियों को भी अपलोड करने के लिए कहा गया था।
