एजुकेशन

India Post GDS 2026​ Result: खत्म होने वाला है इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट का इंतजार! जानें कब जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

India Post GDS 2026​ Result Kab Aayega: इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों की भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस के 28740 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Image

खत्म होने वाला है इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट का इंतजार (Photo- Canva)

India Post GDS 2026 Result Kab Aayega: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले हजारों-लाखों उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट और पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उम्मीदवारों का यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट की ओर से जल्द ही GDS भर्ती के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी और इसके साथ ही पहली मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसमें सफलता हासिल करने वाले जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कब जारी होगा India Post GDS 2026 रिजल्ट?

माना जा रहा है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 का रिजल्ट और पहली मेरिट लिस्ट इसी सप्ताह जारी की जाएगी और पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। बता दें कि इंडिया पोस्ट द्वारा इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस सप्ताह रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती कितने पदों के लिए निकाली गई?

देश के विभिन्न राज्यों में इंडिया पोस्ट ने कुल 28740 जीडीएस पदों की रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली थी। उसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 18 और 19 फरवरी को दिया गया था।

कैसे करें India Post GDS Result 2026 डाउनलोड

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट एक बारी जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां दिए गए ऑनलाइन इंगेजमेंट पर क्लिक करें।
  • अपने राज्य का चयन करें उसमें दी गई मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें।
  • Ctrl+F का बटन दबाकर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और चेक करें की उनका नाम उसमें है कि नहीं।
  • उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को याद से डाउनलोड करें।

भर्ती के लिए जारी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल है उन्हें इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article