एजुकेशन

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट कब और किस साइट पर होगा जारी, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट कैसे चेक करें

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 (ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट) जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Image

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट कब और किस साइट पर होगा जारी

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 (ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट) जारी कर सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। फिलहाल रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है।

India Post GDS Result 2026 Post Name, किन पदों पर होगी भर्ती

ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 तक चली थी।

India Post GDS Result 2026 Date, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट किस तारीख को आएगा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवार बेसब्री से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पहले से तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 कब आएगा? ये जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

India Post GDS Result 2026 Kab Aayega, इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 कब आएगा

एक जानकारी के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट को रीजन वाइज जारी की जा सकती है। अगर रीजन वाइज जारी की गई तो कई दिनों में रिजल्ट आएगा।

India Post GDS Result 2026 Merit List

इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट ऑनलाइन एंगेजमेंट पोर्टल पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट राज्यवार और श्रेणीवार (कैटेगरी-वाइज) तैयार होगी। लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपने-अपने सर्कल की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर पाएंगे

India Post GDS Result 2026 Official Website

indiapostgdsonline.gov.in ! बता दें, चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कक्षा 10 के अंकों के आधार पर होगी, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू शामिल नहीं किया गया है।

India Post GDS Result 2026 Sarkari Result

मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल के जरिए सूचना भी भेजी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट प्रस्तुत करने होंगे।

India Post GDS Result 2026 Kaise Dekhen, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट 2026 कैसे देखें

रिजल्ट और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। वहां “Results” सेक्शन पर क्लिक करके अपना राज्य या सर्कल चुनना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रही पीडीएफ मेरिट लिस्ट को खोलकर भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंटआउट सुरक्षित रखा जा सकता है।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का गणित और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है, साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। उम्र सीमा 1 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article