एशिया की सबसे लंबी नदी का नाम क्या है? ये कहां है और इस पर बने बांध को दुनिया का सबसे खतरनाक बांध क्यों कहा गया है। सामान्य ज्ञान की इस कड़ी में जानेंगे Asia ki sabse lambi nadi kaun si hai, naam kya hai
एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्जी नदी (Yangtze River) है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी भी जाना जाता है।
Longest River in Asia and its length: Yangtze River Length in km की बात करें तो ये 6300 किमी से भी ज्यादा लंबी नदी है। ये तिब्बती पठार से शंघाई में पूर्वी चीन सागर तक बहती है।
इस नदी को चीन की जीवन रेखा भी कहते हैं। एक इम्पॉर्टेंट फैक्ट ये है कि इस नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना है, ये कोई ऐसा वैसा बांध नहीं है। इसके बनने के बाद पृथ्वी के घूमने की गति में अंतर आ गया।
बात हो रही है Three Gorges Dam की, जो यांग्त्जी नदी (Yangtze River) पर बना है। सोचिए कितना बड़ा होगा कि चीन जैसे देश को इसे बनाने में लगभग दो दशक लग गए थे।
Three Gorges Dam 2006 में बनकर तैयार हुआ था। yangtzeriver.org पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बांध की धुरी की कुल लंबाई 2309.37 मीटर है। इसके बनने के बाद धरती की रोटेशन स्पीड यानी घूमने की गति 0.06 माइक्रो सेकेंड धीमी हो गई, चलिए आसान भाषा में समझते हैं कैसे?
अगर आपने Moment of Inertia के बारे में पढ़ा है तो अच्छे से समझ आएगा, वर्ना यहां समझिए। मान लीजिए आप किसी गोल चक्के पर खड़े हैं और वो लगातार घूम रहा है। अब इस स्थिति में अगर आप स्ट्रेट यानी सावधान मुद्री में खड़े होंगे तो चक्का तेज घूमेगा, और अगर आप हाथो को पूरी तरह खोल देंगे, यानी दोनों हाथ फैला लेंगे, तो चक्के की गति कुछ धीमी हो जाएगी।
इस डैम के साथ भी यही लॉजिक है, Three Gorges Dam ने विशाल मात्रा में पानी को रोक रखा है, जिससे ये पानी धरती की सतह से ऊपर उठ गया है। अब पानी का फैलाव न होने से पृथ्वी के घूमने की गति में फर्क आ गया है।