देश

Nawada News: बिहार के नवादा में विधायक विभा देवी को छात्राओं ने घेरा, शिकायतों का खोला पिटारा; देखिए वीडियो

Nawada News: बिहार (Bihar) के नवादा में जदयू विधायक विभा देवी को ओड़ो इंटर विद्यालय की छात्राओं ने उनकी गाड़ी रोक दी। छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर विधायक के सामने कई गंभीर शिकायतें रखीं।

Nawada News: बिहार (Bihar) में शिक्षा के बदहाल होने की पोल उस समय खुल गई, जब छात्राओं ने ही सत्ताधारी विधायक को घेरकर, शिकायतों का अंबार लगा दिया। घटना बिहार के नवादा जिले की है। यहां से जदयू विधायक विभा देवी, जब क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलीं तो ओड़ो गांव में लड़कियों ने विधायक साहिबा की गाड़ी को घेर लिया।

विधायक विभा देवी को छात्राओं ने घेरा

इस घटना का करीब 4 मिनट 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, छात्राओं ने विधायक को बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं होती है। कंप्यूटर की कक्षाएं भी संचालित नहीं की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, लाइब्रेरी होने के बावजूद वहां पढ़ाई के लिए समुचित व्यवस्था का अभाव है।

छात्राओं ने क्या-क्या आरोप लगाए?

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें विद्यालय में बैग, किताबें और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। छात्राओं ने बताया कि जब भी विद्यालय में किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि के आने की सूचना मिलती है, तो बच्चों को कथित तौर पर डराया जाता है। उन्हें अपनी समस्याएं बताने या शिकायत करने से रोका जाता है। छात्राओं ने विधायक से अनुरोध किया कि वे विद्यालय की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक दौरा करें।

विधायक ने क्या कहा?

विधायक विभा देवी ने छात्राओं की समस्या को गाड़ी में बैठे-बैठे ही सुना। वो नीचे नहीं उतरीं। छात्राएं आक्रोशित थीं, जिसके बाद विधायक विभा देवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो एक दिन औचक निरीक्षण के लिए स्कूल आएंगीं। जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं और विभा देवी वहां से निकल गईं।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज