Odisha School Closed Today: ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हो रही लगातार भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर (Odisha School Closed Today) दिया है। कालाहांडी जिले में हाती नदी के तटबंधों पर अचानक बाढ़ आने से निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। वहीं, मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, इंद्रावती परियोजना के मंगलपुर बैराज से हाती नदी में 412 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहले से उफान पर चल रही नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कलामपुर ब्लॉक के तलपाड़ा, बांकापाला और जांपादार गांवों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। प्रशासन ने पारुआगुडा और बोडेलबंध गांवों से 293 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।
भद्रक के 89 स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश के कारण जूनागढ़ से कलामपुर और थुआमूल रामपुर रोड से काशीपुर तक सड़क संपर्क बाधित हो गया है।
बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि नबरंगपुर में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र, तथा भद्रक के संवेदनशील इलाकों में 89 स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।
भारी से बहुत भारी बारिश
राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में (आज सुबह 8.30 बजे तक) भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इनमें से कम से कम दो जगहों पर 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कालाहांडी ज़िले के थुआमूल रामपुर में 345 मिमी और रायगढ़ा जिले के काशीपुर में 212 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, सोनपुर और बौध जिलों के लिए 'ऑरेंज' ऑरेंज अलर्ट (कार्रवाई के लिए तैयार रहें) जारी की है। इसी तरह, बालासोर, देवगढ़, अनुगुल, क्योंझर, मयूरभंज, नुआपड़ा, बोलंगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम और नयागढ़ा के लिए 'येलो' चेतावनी (सावधान रहें) जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के कई अन्य स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान आने की संभावना है। सोमवार तक बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तट तथा उससे सटे ओडिशा के आसपास के इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम रहने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 24 अगस्त तक ओडिशा तट के पास समुद्र में न जाएं क्योंकि स्थितियां खराब रहेंगी।
