IIT JAM 2025 Result Link: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली) कल यानी 18 मार्च को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM) 2025 का परिणाम घोषित करेगा। एक बार IIT JAM 2025 Result OUT होने के बाद, IIT JAM 2025 Result Website jam2025.iitd.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि स्कोरकार्ड कल नहीं देख सकेंगे, क्योंकि 24 मार्च 2025 को स्कोरकार्ड अपलोड किए जाने की खबर है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो जानें कैसे देख सकेंगे आईआईटी जेएएम परीक्षा का परिणाम?
स्कोरकार्ड अपलोड होने के बाद संस्थान JOAPS पोर्टल पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए 26 मार्च से 9 अप्रैल तक का समय देगा।
How to Check IIT JAM 2025 Result
चरण 1: IIT JAM 2025 Official Website jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
चरण 2: IIT JAM 2025 Result Link पर क्लिक करें।
चरण 3: नामांकन/ईमेल आईडी और JOAPS पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
चरण 5: इसका प्रिंटआउट ले लें।
कब जारी होगी पहली एडमिशन लिस्ट
- पहली प्रवेश सूची 26 मई को जारी की जाएगी और छात्रों को पहली प्रवेश सूची के लिए अपने ऑनलाइन भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 30 मई तक का समय दिया जाएगा।
- दूसरी प्रवेश सूची 8 जून को जारी की जाएगी और छात्रों को अपनी सीटें बुक करने के लिए 11 जून तक का समय दिया जाएगा।
- तीसरी प्रवेश सूची 30 जून को जारी की जाएगी और छात्रों को पहली प्रवेश सूची के लिए अपने ऑनलाइन भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए 3 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।
