Bihar STET 2026 Last Date Extended: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को पंजीकरण और फॉर्म जमा करने के लिए 7 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। राज्य में टीचर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार अब BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर बिना किसी देरी के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
क्या है बिहार एसटीईटी 2026 कि अंतिम तिथि
बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर 2026 थी। लेकिन फिर आयोग द्वारा इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब आवेदन की नई अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट मिनट का इंतजार न करें।
Bihar STET 2026 महत्वपूर्ण जानकारी
| परीक्षा आयोजक निकाय | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 22 सितंबर 2026 (7 दिन का अतिरिक्त समय) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | bsebstet.com |
| परीक्षा की तिथि | नवंबर 2026 |
आवेदन प्रक्रिया के प्रमुख चरण
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
स्टेप 2 - 'Register New Candidate' विकल्प पर क्लिक करें और अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
स्टेप 3 - प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और अपना व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4 - शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- बीएड की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
आवेदन की तिथि 7 दिन बढ़ाई गई है, लेकिन अंतिम दिन सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण तकनीकी समस्या आ सकती है। इसलिए अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें ताकि कोई त्रुटि न रहे।
