एजुकेशन

UPSSSC Lekhpal 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि और जरूरी गाइडलाइंस

UPSSSC Lekhpal 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब आधिकारिक वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट अपलोड कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना है। इसका पूरा शेड्यूल नीचे लेख में दिया गया है।

Image

UPSSSC Lekhpal 2026 (Photo - AI)

UPSSSC Lekhpal 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व परिषद के अंतर्गत लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन' से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 11 सितंबर 2026 को घोषित किया गया था। आयोग के नवीनतम निर्देश के अनुसार, चयनित सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक व आरक्षण संबंधी दस्तावेज आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना अंतिम चयन के लिए अनिवार्य है।

डॉक्यूमेंट अपलोड प्रक्रिया का शेड्यूल

परिणाम घोषणा तिथि11 सितंबर 2026
डॉक्यूमेंट अपलोड शुरू होने की तिथि15 सितंबर 2026
डॉक्यूमेंट अपलोड करने की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलupsssc.gov.in

डॉक्यूमेंट अपलोड करने से जुड़े मुख्य नियम व निर्देश

अभ्यर्थियों को अनिवार्य डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित सभी दस्तावेज केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपलोड करने होंगे। डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही बता दें कि पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने का लिंक केवल 29 सितंबर 2026 तक ही सक्रिय रहेगा। इसके बाद लिंक ऑटो डिएक्टिव हो जाएगा और अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

कैसे करें डॉक्यूमेंट अपलोड

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या दर्ज करें।

स्टेप 3 - मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें और लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब आपके सामने डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए एक पेज खुलेगा।

स्टेप 5 - इस पेज पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

दस्तावेजों के लिए साइज के लिए निर्देश

फोटो के लिए दिशानिर्देश: हाल ही की नवीनतम रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी (साइज 50 KB से 100 KB के बीच, .jpg/.jpeg फॉर्मेट)। फोटो का बैकग्राउंड हल्का सफेद या हल्का ग्रे होना चाहिए और चेहरे का कम से कम 75% हिस्सा (ठुड्डी से शिखर तक) स्पष्ट दिखना चाहिए।

प्रमाण पत्र और अन्य डॉक्यूमेंट : यदि अंकपत्र और प्रमाण पत्र अलग-अलग हैं, तो उन्हें एक साथ स्कैन करके एकल PDF फाइल बनानी होगी। PDF का साइज न्यूनतम 200 KB और अधिकतम 2 MB के बीच होना चाहिए।

वेरिफिकेशन के लिए यह दस्तावेज हैं जरूरी

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • यूपी पीईटी परीक्षा का सर्टिफिकेट
  • परीक्षा एडमिट कार्ड
  • परीक्षा फॉर्म
  • फोटो आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सावधानी

आवेदन के समय भरे गए विवरणों (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि) और अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों के विवरणों में पूर्ण समानता होनी चाहिए। यदि कोई अंतर है, तो उसका स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद 'Declaration' स्वीकार कर वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें और SUBMIT बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राप्त उसका प्रिंट आउट जरूर लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article