एजुकेशन

UP PGT Recruitment 2026: पीजीटी के 2 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

UP PGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। यूपीईएसएससी द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

UP PGT Recruitment 2026 (Photo- AI)

UP PGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2607 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पीजीटी पद पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। आयोग ने भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें भी जारी कर दी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षक पदों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े नियमों में प्रस्तावित बदलाव की जानकारी भी प्रकाशित की है। ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए दोनों जानकारियां महत्वपूर्ण हैं।

PGT के 2607 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के कुल 2607 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले आयोग की वेबसाइट पर One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में संशोधन करने का मौका 21 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा।

प्रक्रियातारीख
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू18 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख17 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख21 अक्टूबर 2026

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार PGT भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लें।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / अनारक्षित / अन्य पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अन्य₹1,500.00
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति₹750.00
दिव्यांगजन₹500.00

शिक्षक भर्ती की योग्यता और बदलाव

- भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास भारत में कानून द्वारा स्थापित या सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

- अभ्यर्थी के पास NCTE से मान्यता प्राप्त BEd या DElEd जैसी निर्धारित व्यावसायिक योग्यता होना जरूरी बताया गया है।

- कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए आयोजित TET में सफल होना अनिवार्य है।

इस बदलाव का उद्देश्य शिक्षक पदों के लिए शैक्षिक और प्रशिक्षण संबंधी योग्यता को अधिक स्पष्ट करना है। अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित अंतिम नियमों के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ही आधार मानना चाहिए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article