DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (UGCF) के तहत चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) में पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी (PhD) एडमिशन 2026 की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत योग्य उम्मीदवार बिना किसी जल्दबाजी के विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। इसमें एकेडमिक सेशन 2026 में 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए डायरेक्ट PhD एडमिशन का रास्ता खोल दिया है। इस पहल के माध्यम से छात्र अब बिना मास्टर (PG) डिग्री के ही सीधे डॉक्टरेट स्तर की पढ़ाई में दाखिला ले सकेंगे।
आवेदन की नई तिथि
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पात्र उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय दिया है। छात्र आधिकारिक पीएचडी पोर्टल pgportal.uod.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पीएचडी के डायरेक्ट एडमिशन के नियम
NEP 2020 के तहत डायरेक्ट PhD में प्रवेश के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड तय किए गए हैं -
सामान्य व अनारक्षित वर्ग - 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) में न्यूनतम 7.5 CGPA होना अनिवार्य है।
आरक्षित वर्ग - अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए CGPA में छूट दी गई है, इन्हें न्यूनतम 7.0 CGPA की आवश्यकता होगी।
यह डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा केवल एकेडमिक सेशन 2026 में FYUP पूरा करने वाले छात्रों के लिए एक बार के रूप में लागू की जा रही है, जिससे रिसर्च आधारित उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सकता है।
क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा -
| श्रेणी (Category) | निर्धारित आवेदन शुल्क |
| अनारक्षित (UR), OBC-NCL एवं EWS वर्ग | 250 रुपये |
| SC, ST एवं अन्य आरक्षित वर्ग | 100 रुपये |
नोट: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शैक्षणिक विवरण और पात्रता संबंधी दस्तावेज ध्यानपूर्वक जांचकर सही-सही अपलोड करें।
FYUP छात्रों के आंकड़े और क्रेडिट स्ट्रक्चर में बदलाव
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन फ्रेमवर्क (UGCF 2022) के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से क्रेडिट स्ट्रक्चर में आवश्यक बदलाव किए हैं।
| 2022 में कुल एडमिशन | DU ने वर्ष 2022 में FYUP के तहत 75,948 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया था। |
| 3-वर्षीय एग्जिट ऑप्शन | इनमें से 40,005 छात्रों ने 2025 में 3 वर्ष पूरे करने के बाद 3-वर्षीय डिग्री के साथ एग्जिट (Exit) का विकल्प चुना। |
| 4th Year में प्रवेश | शेष 35,943 विद्यार्थियों ने शोध व ऑनर्स डिग्री के लिए चौथे वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखी। |
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कदम से 4 वर्षीय स्नातक डिग्री वाले मेधावी छात्रों के लिए रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने की राह आसान हो जाएगी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्यों को भी साकार करता है।
