Shah Rukh Khan Pic: बॉलीवुड में इन दिनों गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का जश्न देखने को मिल रहा है। अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में कई बड़े सितारे पहुंचे। अब इस खास मौके से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की भी एक तस्वीर सामने आई है। किंग खान की ये फोटो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। तमाम लोग इस फोटो पर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sonakshi Sinha संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल, पैर में चोट के बावजूद पत्नी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद)
अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में शामिल हुए शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में चुपचाप एंट्री ली। उनकी पत्नी गौरी खान और उनकी मां ने पैपराजी के लिए पोज दिए, लेकिन शाहरुख ने कैमरे से दूरी बनाए रखी। मुंबई के पॉश इलाके में एंटीलिया को गणेश उत्सव के लिए बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। शाहरुख पिछले कुछ महीनों से कम ही सार्वजनिक जगहों पर दिखाई दे रहे हैं। वह इन दिनों सिद्धार्थ आनंद की गैंगस्टर फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, गणेश उत्सव के दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह नीता और मुकेश अंबानी के साथ दिखाई दिए। इस तस्वीर को शाहरुख के फैन क्लब ने शेयर किया। शाहरुख सफेद कपड़ों में थे और उनका नया छोटा हेयरकट भी देखने को मिला।
सोमवार को एंटीलिया में हुए गणेश उत्सव में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। बताते चलें कि शाहरुख खान ने यह भी साफ किया कि उनकी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली है। फिल्म तय शेड्यूल के मुताबिक 24 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहरुख खान की इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
