एजुकेशन

भारत के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेज, इनमें एडमिशन ले लिया तो लाखों का पैकेज पक्का!

IIRF Ranking 2026 Top Engineering College: इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की कॉलेज तलाश में मदद करने के लिए आईआईआरएफ द्वारा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं कौन सा संस्थान टॉप पर है।

Image

IIRF Ranking 2026

IIRF Ranking 2026 Top Engineering College: हर साल लाखों छात्र देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने का सपना देखते हैं। और इस सपने को देखते हुए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी सबसे कठिन परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में किस कॉलेज में प्रवेश लें, कौन सा कॉलेज करियर को सही दिशा देगा, किस कॉलेज में गुणवत्ता शिक्षा मिलेगी या कौन सा कॉलेज सबसे बेस्ट है, इस प्रकार के ढेरों सवाल मन में रहते हैं। छात्रों के इंजीनियर बनने के इस सपने और कॉलेज की तलाश को सही दिशा देने में 'इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' (IIRF) की रिपोर्ट बेहद मददगार साबित होती है।

IIRF रैंकिंग में कॉलेजों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड, रिसर्च, फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बारीकी से परखा जाता है और उसके आधार पर उन्हें रैंक किया जाता है। IIRF ने देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट जारी कर दी है। यदि आप भी अपने लिए एक ऐसा कॉलेज चुनना चाहते हैं जहां से पढ़ाई पूरी करते ही देश-विदेश की बड़ी कंपनियों से लाखों-करोड़ों का पैकेज मिलना तय हो जाए, तो आइए जानते हैं IIRF रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप 20 इंजीनियरिंग संस्थानों के बारे में-

IIRF Ranking 2026: भारत के टॉप 20 इंजीनियरिंग कॉलेज

RankInstitute NameCity / State
1भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay)मुंबई, महाराष्ट्र
2भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi)नई दिल्ली
3भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras)चेन्नई, तमिलनाडु
4भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur)कानपुर, उत्तर प्रदेश
5भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur)खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
6भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee)रुड़की, उत्तराखंड
7भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati)गुवाहाटी, असम
8भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (IIT Hyderabad)हैदराबाद, तेलंगाना
9भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) वाराणसी (IIT BHU)वाराणसी, उत्तर प्रदेश
10भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (IIT Indore)इंदौर, मध्य प्रदेश
11भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (IIT Gandhinagar)गांधीनगर, गुजरात
12नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
13नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक (NIT Surathkal)सुरथकल, कर्नाटक
14भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ (IIT Ropar)रूपनगर, पंजाब
15भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar)भुवनेश्वर, ओडिशा
16जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University)कोलकाता, पश्चिम बंगाल
17भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धनबाद (IIT ISM Dhanbad)धनबाद, झारखंड
18नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला (NIT Rourkela)राउरकेला, ओडिशा
19भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (IIT Jodhpur)जोधपुर, राजस्थान
20बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS Pilani)पिलानी, राजस्थान

चार साल से टॉप पर IIT Bombay

हर साल इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट जारी की जाती है। 2023 से ही IIT Bombay पहले स्थान पर टिका हुआ है। 2023 से 2026 यानी पूरे चार साल आईआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे ने अपनी जगह कायम रखी है।

क्यों इन कॉलेजों में एडमिशन का मतलब है 'लाखों का पैकेज'?

इंजीनियरिंग हाई इनकम कोर्स के तौर पर जाना जाता है। लेकिन कौन सा कोर्स और किस संस्थान स किया जा रहा है यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए अक्सर कहा जाता है कि टॉप कॉलेज से पढ़ाई कर ली तो लाइफ सेट है। इसलिए इन टॉप 20 संस्थानों में एडमिशन मिलने का सीधा मतलब 'आपका करियर सुरक्षित हाथों में है'। लेकिन इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है। आइए जानते हैं -

ग्लोबल रिक्रूटर्स: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, अमेजन, एप्पल और Goldman Sachs जैसी वैश्विक कंपनियां सीधे इन कैंपस में आकर हायरिंग करती हैं।

मजबूत एलुमनाई नेटवर्क: इन कॉलेजों के पूर्व छात्र आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में सीईओ (CEO) और वीपी (VP) जैसे पदों पर हैं, जिससे नए छात्रों को बेहतरीन मेंटरशिप मिलती है, जो उनके करियर को बूस्ट करती है।

प्रैक्टिकल लर्निंग: यहां थ्योरी से ज्यादा प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल कोडिंग पर जोर दिया जाता है, जो छात्रों को इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार कर देता है। ऐसे में नौकरी मिलने पर छात्रों में डर नहीं होता है, क्योंकि वह इसके लिए पहले ही तैयार होते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article