एजुकेशन

IGNOU July Re-Registration 2026: आखिरी तारीख अब 15 जुलाई, समर्थ पोर्टल पर ऐसे पूरा करें प्रोसेस

IGNOU July Re-Registration 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक अगले सेमेस्टर या अगले साल के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

IGNOU July Re Registration 2026

IGNOU July Re-Registration 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब छात्र 15 जुलाई 2026 तक अगले सेमेस्टर या अगले साल के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह सुविधा ODL और ऑनलाइन मोड के सभी पात्र प्रोग्राम के लिए लागू है। पहले आखिरी तारीख 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया है।IGNOU में पहले से एनरोल्ड वे छात्र जो अपनी पढ़ाई अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए री-रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। नए एडमिशन लेने वाले छात्रों को यह प्रक्रिया नहीं करनी है।

IGNOU री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • IGNOU के Samarth Portal यानी ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  • Enrollment Number और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • जुलाई 2026 सेशन चुनें और अपने कोर्स या प्रोग्राम का चयन करें।
  • पर्सनल और एकेडमिक डिटेल चेक करें।
  • जरूरी सुधार वहीं कर लें।
  • निर्धारित प्रोग्राम फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • UPI, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग सभी विकल्प उपलब्ध हैं।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

फॉर्म भरने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कोर्स और सब्जेक्ट का चयन सावधानी से करें। सबमिशन के बाद बदलाव मुश्किल होता है।फीस पेमेंट का स्टेटस कन्फर्म होने के बाद ही री-रजिस्ट्रेशन पूरा माना जाएगा। आखिरी तारीख पर पोर्टल स्लो हो सकता है। तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए 15 जुलाई से पहले फॉर्म भर दें।

दिक्कत आने पर कहां करें संपर्क?

अगर लॉगिन, पेमेंट या कोर्स सेलेक्शन में कोई समस्या आए तो अपने रीजनल सेंटर से बात करें। इसके अलावा IGNOU के हेल्पडेस्क या स्टूडेंट सर्विस सेंटर पर मेल और फोन से मदद ली जा सकती है।छात्रों को सलाह है कि री-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी हर सूचना के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल नियमित चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article