एजुकेशन

IGNOU July Admission 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करें अप्लाई, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में नए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

IGNOU July Admission 2026

IGNOU July Admission 2026: अगर आप बिना नियमित कॉलेज जाए पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में नए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले के बाद छात्रों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। IGNOU देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी है, जहां हर साल लाखों छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं।

किन कोर्सों में मिलेगा एडमिशन?

जुलाई 2026 सत्र के तहत छात्र कई तरह के कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • स्नातक (UG) प्रोग्राम
  • स्नातकोत्तर (PG) प्रोग्राम
  • डिप्लोमा कोर्स
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
  • सर्टिफिकेट प्रोग्राम

जो छात्र नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या किसी कारणवश नियमित कॉलेज नहीं जा सकते, उनके लिए IGNOU एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

ऐसे करें आवेदन

IGNOU में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले IGNOU के समर्थ (Samarth) एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  • New Registration पर क्लिक करके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTP के जरिए अपना अकाउंट सत्यापित करें।
  • यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अपनी पसंद का कोर्स चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम में क्या अंतर है?

ODL को Open and Distance Learning कहते हैं, इसमें छात्रों को प्रिंटेड या डिजिटल स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है और जरूरत पड़ने पर स्टडी सेंटर की सुविधा भी मिलती है। ऑनलाइन प्रोग्राम पूरी तरह डिजिटल होते हैं, जिनमें पढ़ाई, असाइनमेंट और कई अन्य गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले यह तय कर लें कि आपके लिए कौन-सा विकल्प अधिक उपयुक्त है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता (Eligibility) जरूर जांच लें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।
  • अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर दें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कत आ सकती है।
  • किसी भी नए अपडेट या सूचना के लिए समय-समय पर IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

IGNOU में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो 16 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article