एजुकेशन

IGCAR Recruitment 2026: JRF के 50 पदों पर निकली भर्ती, 13 जुलाई तक करें अप्लाई

IGCAR Recruitment 2026: IGCAR ने जूनियर रिसर्च फेलो यानी JRF के 50 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 है।

Image

IGCAR

IGCAR Vacancy 2026: साइंस और रिसर्च के फील्ड में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम ने बड़ा मौका दिया है। IGCAR ने जूनियर रिसर्च फेलो यानी JRF के 50 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IGCAR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैटेरियल साइंस, रेडिएशन फिजिक्स के साथ-साथ कई इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

चुने गए अभ्यर्थियों को होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट के PhD प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा और रिसर्च के दौरान अत्याधुनिक लैब में काम करने का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैटेरियल साइंस और रेडिएशन फिजिक्स से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में M.Sc या इंटीग्रेटेड M.Sc डिग्री जरूरी है। कुछ पदों पर ग्रेजुएशन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ना भी अनिवार्य रखा गया है। वहीं इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए BE, B.Tech, ME या M.Tech डिग्री वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। कई पदों पर वैलिड GATE स्कोर मांगा गया है। लेकिन जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड और योग्यता निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरेगी, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

आयु सीमा अधिकतम 28 साल तय की गई है। SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी फेलोशिप

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 से 42,000 रुपये तक फेलोशिप दी जाएगी। रिसर्च पीरियड के दौरान उन्हें IGCAR की एडवांस रिसर्च फैसिलिटी में काम करने का अनुभव मिलेगा, जो आगे एकेडमिक और साइंटिफिक करियर के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरते समय जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं से लेकर आखिरी डिग्री तक की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, NOC और GATE, UGC-CSIR NET या JEST का स्कोर कार्ड तैयार रखें। इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ सेल्फ अटेस्टेड कॉपी भी जमा करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

IGCAR की वेबसाइट पर जाकर JRF Recruitment 2026 लिंक खोलें। पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें। पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। सभी डिटेल चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें। IGCAR ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article