एजुकेशन

ICAI CA Inter Result 2026: सीए इंटर रिजल्ट जारी, caresults.icai.org से 5 स्टेप में करें डाउनलोड

ICAI CA Inter Result 2026: आईसीएआई द्वारा सीए इंटर रिजल्ट की घोषणा आज, 24 जून 2026 को सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICAI CA Inter Result 2026

ICAI CA Inter Result 2026: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों का बेसब्री से राह देख रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सीए इंटर परीक्षा के रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org से अपने परीक्षा नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बस नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

कब हुई थी सीए इंटर 2026 की परीक्षा?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सीए इंटरमीडिएट की ग्रुप 1 परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को आयोजित की गई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को आयोजित की गई थी। ग्रुप 1 और ग्रुप II की परीक्षाएं दोपहर की सिंगल शिफ्ट में यानी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की गई थी, इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों और थ्योरी दोनों शामिल थी।

ICAI CA Inter Result 2026.

ICAI CA Inter Result 2026.

ICAI CA इंटर टॉपर लिस्ट

नाम SHARDUL SHEKHAR VICHAREABHINAV SATHEESHTEERTH JAIN
शहर DOMBIVALIKOCHIMUMBAI
रोल नंबर 429752347607398213
मार्क्स531/600530/600519/600
प्रतिशत (%)88.50%88.33%86.50%
ICAI CA Inter Result 2026 (2).

ICAI CA Inter Result 2026 (2).

इन वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे रिजल्ट

caresults.icai.org

icai.nic.in

icai.org

किस टाइम जारी किया जाएगा रिजल्ट

बता दें कि आईसीएआई द्वारा सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की डेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट 24 जून को शाम तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रोल नंबर और पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

कैसे करें CA Inter Result 2026 चेक?

स्टेप 1 - सीए इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए CA Intermediate Result 2026 का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं, तभी उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article