Punjab Police Constable Admit Card 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। ऐसे इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा के मएडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अब, उम्मीदवार इसे आसान स्टेप और लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि पंजाब पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल पदों की कुल 3298 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें जिला पुलिस कै़र की संख्या 2,522 है और सशस्त्र पुलिस कैडर रिक्तियां 776 पदों की है। इन रिक्तियों को भरने के लिए ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RPSC ने लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा की आंसर की, 26 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
कब होगी पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?
पंजाब पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Internship Fair 2026: बेगूसराय में आज लगेगा इंटर्नशिप मेला, हर महीने मिलेंगे 25,000 रुपये तक; जानें पूरी डिटेल
कैसे डाउनलोड करें पंजाब कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड?
स्टेप 1 - पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड स्टेप 2 - करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाएं।
स्टेप 3 - होमपेज पर दिए गए भर्ती टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - यहां दिए गए पंजाब पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6 - आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के मुख्य दस्तावेजों में एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार याद से इसकी प्रिंट कॉपी लें और इस पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
