एजुकेशन

Bihar Internship Fair 2026: बेगूसराय में आज लगेगा इंटर्नशिप मेला, हर महीने मिलेंगे 25,000 रुपये तक; जानें पूरी डिटेल

Bihar Internship Fair 2026: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने युवाओं द्वारा आज बेगूसराय में इंटर्नशिप मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाखों उम्मीदवारों को बड़ी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।

Image

Bihar Internship Fair 2026 (Photo - AI)

Bihar Internship Fair 2026: अगर आप बिहार में रहते हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद एक अच्छी पेड इंटर्नशिप (Paid Internship) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार द्वारा एक इंटर्नशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो आज यानी बुधवार, 24 जून 2026 को बिहार के बेगूसराय जिले में आयोजित की जाने वाली है। इस भव्य इंटर्नशिप मेले के आयोजन के जरिए युवाओं को काम सीखने के साथ-साथ अच्छे पैसे कमाने का भी शानदार मौका मिलेगा। रोजगार मेले की तर्ज पर होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के हिसाब से बेहतरीन अवसर दिए जाएंगे।

क्या है बिहार इंटर्नशिप फेयर 2026?

बिहार सरकार ने युवाओं को इंटर्नशिप देने की पहल करते हुए 'मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना' की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत ही इस खास इंटर्नशिप फेयर (Internship Fair 2026) का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उन युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की व्यावहारिक दुनिया में कदम रखने से पहले नए स्किल व ट्रेनिंग सीखना चाहते हैं। वर्तमान समय में फ्रेशर की तुलना में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनके पास थोड़ा ही सही लेकिन अनुभव है। और यह अनुभव युवा आज इंटर्नशिप के माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को कंपनियां द्वारा मौके पर ही इंटर्नशिप का ऑफर लेटर सौंप जा सकता है।

कब और कहां होगा इंटर्नशिप मेला?

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा इस मेले की कमान संभाली गई है। इंटर्नशिप मेले का पूरा विवरण इस प्रकार है-

तारीख: 24 जून, 2026 (आज)

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

स्थान: जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन (ITI कैंपस), पन्हास, बेगूसराय (बिहार)

हर महीने कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

आमतौर पर कई इंटर्नशिप में पैसे नहीं मिलते, लेकिन बिहार सरकार के इस इंटर्नशिप मेले में चयनित युवाओं को उनकी योग्यता, प्रोफाइल और पद के अनुसार 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये प्रति माह तक का बेहतरीन स्टाइपेंड पाने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, इसके साथ ही युवाओं को अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करने का अनुभव भी प्राप्त होगा और उनसे सीखने को भी मिलेगा।

कौन-कौन हो सकता है शामिल?

इस इंटर्नशिप मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले फ्रेशर्स हिस्सा ले सकते हैं। इंटर्नशिप प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास यह योग्यता होनी जरूरी है।

- 12वीं पास

- आईटीआई (ITI) या डिप्लोमा धारक

- पॉलिटेक्निक पास

- ग्रेजुएट

- पोस्ट ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर)

कौन नहीं ले सकता इंटर्नशिप मेले में हिस्सा

बता दें कि इस मेले में वह युवा हिस्सा नहीं ले सकते हैं, जो पहले से ही केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्किल ट्रेनिंग या इंटर्नशिप योजना का लाभ ले रहे हैं या जो कहीं फुल-टाइम नौकरी कर रहे हैं। यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जो पूरी तरह से फ्रेशर हैं और करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

इंटरव्यू के लिए साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोजन स्थल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद कंपनियों द्वारा इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रिया पूरी की जाएंगी। जो युवा इंटरव्यू के लिए यहां आने वाले हैं वह निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने साथ लाना न भूलें।

1. अपडेटेड सीवी / रिज्यूमे (Updated CV)

2. आधार कार्ड और पैन कार्ड

3. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

4. आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट

5. मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

6. पासपोर्ट साइज फोटो

7. ईमेल आईडी और एक्टिव मोबाइल नंबर

बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा यह इंटर्नशिप मेला युवाओं के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। यह उनके करियर को नई दिशा देने के साथ उन्हें वास्तविक कार्य का अनुभव देगा और उनके लिए नौकरी के अच्छे अवसर खोलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article