IB SA Tier 2 Admit Card 2026 Download: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। टियर 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार MHA की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार आसान चरणों में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी आर्टिकल में दिया गया है।
कब होगी IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 एग्जाम
MHA द्वारा IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती टियर 2 परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया जाना है। परीक्षा से 10 दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों जारी एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स को जरूर चेक करें। किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत संस्थान से संपर्क करें।
कैसे करें IB SA Tier 2 Admit Card 2026 डाउनलोड?
1. आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा।
4. उम्मीदवार इस पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
5. लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. उम्मीदवार जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लेना न भूलें।
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के लिए परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऑनलाइन मोबाइल में दिखाया एडमिट कार्ड मान्य नहीं है। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार एक वैध फोटो आईडी ले जाना न भूलें।
क्या है आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया?
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया टियर 1, टियर 2 परीक्षा के बाद इंटरव्यू के आधार पर होगी। टियर 1 परीक्षा पास करने वाले छात्र को टियर 2 की परीक्षा देने का मौका मिलेगा। दोनों परीक्षाएं पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू पास करने के बाद एक फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
