RRB JE City Intimation Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती CEN 05/2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की आरआरबी द्वारा अभी जेई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं लेकिन बताया जा रहा है कि परीक्षा एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह कि आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
RRB JE भर्ती विवरण
| जूनियर इंजीनियर पद | 2569 |
| जनरल कैटेगरी | 1090 |
| ओबीसी | 615 |
| ईडब्ल्यूएस | 244 |
| एससी | 410 |
| एसटी | 210 |
कब होगी RRB JE परीक्षा 2026?
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई है। इसके बाद जल्द ही आरआरबी द्वारा जेई एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
कैसे डाउनलोड करें RRB JE सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026?
- RRB JE सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना है और लॉगिन डिटेल दर्ज करनी है।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आपके सामने जेई सिटी इंटीमेशन स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- उम्मीदवार सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करें और इसका पीडीएफ बनाएं।
ई-मेल और SMS से कैसे करें डाउनलोड
आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि रेलवे की ओर से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आपके रजिस्टर्ड ई-मेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा गया है, जिसके माध्यम से आप सीधा लॉगिन करके सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE एडमिट 2026 कब होगा जारी?
बता दें कि आरआरबी जेई परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी को होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा से करीब 4 दिन पहले बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इसका अर्थ ये है कि बोर्ड 15 या 16 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी कर देगा। बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
