HTET City Intimation Slip 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। BSEH ने 4 और 5 जुलाई 2026 को होने वाली HTET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में पड़ेगा। ध्यान रहे, यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसके जरिए सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है ताकि उम्मीदवार पहले से ट्रैवल और रहने की व्यवस्था कर सकें।
एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में मिलेंगे, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU Admission 2026: इस सप्ताह शुरू हो सकती है दिल्ली यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन प्रक्रिया, 21 जुलाई से नया सेशन
तीन लेवल के लिए होगी परीक्षा
HTET 2026 का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा:
- लेवल-1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले प्राइमरी टीचर यानी PRT के लिए।
- लेवल-2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर यानी TGT के लिए।
- लेवल-3: कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी PGT के लिए।
यह परीक्षा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की पात्रता तय करती है। जो उम्मीदवार HTET पास कर लेते हैं, वे हरियाणा टीचर भर्ती में आवेदन के पात्र माने जाते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
- सबसे पहले BSEH की आधिकारिक HTET वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर HTET 2026 City Intimation Slip वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लेवल चुनें - PRT, TGT या PGT।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका परीक्षा शहर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।
उम्मीदवारों के लिए सलाहबोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सिटी स्लिप देखते ही अपने यात्रा की प्लानिंग कर लें, खासकर अगर परीक्षा शहर घर से दूर हो। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने पर उसमें लिखे निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड, वैलिड आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना जरूरी होगा।
HTET 2026 के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा दो दिन में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों का फोकस एडमिट कार्ड और फाइनल रिवीजन पर है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CUET UG 2026 Topper: 1232.19 स्कोर के साथ सीयूईटी टॉपर देवीना किस कॉलेज में लेना चाहती हैं एडमिशन, क्या है उनका फेवरेट कोर्स
