एजुकेशन

HTET Admit Card 2026 कब होगा जारी, यहां देखें परीक्षा का पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल

HTET Admit Card 2026: BSEH भिवानी द्वारा जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 से 5 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किए जा सकते हैं। जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

HTET Admit Card 2026 कब होगा जारी (Photo - AI)

HTET Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथियों के जारी होने के बाद से परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अब एक ही सवाल है कि HTET 2026 Admit Card कब आएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड bseh.org.in से लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए डाउनलोड कर पाएंगे।

क्यों स्थगित हुई थी HTET 2026 परीक्षा

बता दें कि HTET 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 13 जून और 14 जून 2026 को किया जाना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का नया शेड्यूल और समय जारी कर दिया है।

कब होगी HTET 2026 परीक्षा?

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी इस नए टाइम टेबल के अनुसार, अब परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई शनिवार और रविवार को किया जाएगा। परीक्षा की डेट और समय की जानकारी इस प्रकार है -

कब आएगा HTET 2026 एडमिट कार्ड?

HTET 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे। आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन अनुमानित तौर पर माना जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 -5 दिन पहले जारी किए जाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कैसे करें HTET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Haryana Teacher Eligibility Test 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करना है

स्टेप 4 - लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका HTET एडमिट कार्ड 2026 पूरी जानकारी के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

इन बातों पर दें खास ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर गिए गए परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी दावों पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article