एजुकेशन

BSEB DELED Spot Admission 2026: जारी हुआ बीएसईबी डीएलएड स्पॉट एडमिशन का शेड्यूल, 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन

BSEB DELED Spot Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य भर के गैर सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsbedel.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

Image

BSEB DELED Spot Admission 2026: बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन के लिए इस डेट से आवेदन

BSEB DELED Spot Admission 2026: बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSEB DELED Spot Admission 2026) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य भर के गैर सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों पर स्पॉट एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsbedel.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। साथ ही यहां आप खाली सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar DELED Spot Admission: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

बता दें संस्थानवार रिक्त सीटों की सूची 2 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। इन रिक्त सीटों के लिए अभ्यर्थी 2 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 7 नवंबर 2026 को अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर 7 से 12 नवंबर 2026 तक अभ्यर्थियों का नॉमिनेशन किया जाएगा। वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 नवंबर 2026 को समिति के पोर्टल पर अंतिम अपडेट जारी किया जाएगा।

BSEB DELED Spot Admission 2026 Apply Online: ऐसे करें बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन

  • सबसे पहले bsbedel.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Deled spot Admission 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आवेदन से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • अब संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

क्या है डीएलएड स्पॉट एडमिशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड कोर्स में खाली बची सीटों पर दाखिला देने के लिए स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया आयोजित की जाती है। इसके तहत निर्धारित काउंसलिंग और नामांकन प्रक्रिया के बाद भी जिन कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें भरने का मौका दिया जाता है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय में संबंधित संस्थान में उपलब्ध सीटों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। स्पॉट एडमिशन में दाखिला सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की पात्रता और समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर दिया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article