HPBOSE 10th Result 2026 Date and Time: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 कल 10 मई को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी है, वे 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देखा जा सकेगा। एक बार परिणाम आने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।
रिजल्ट में विषयवार अंक, कुल स्कोर, डिवीजन और पास होने का स्टेटस शामिल होगा। मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, जो कि प्रोविजनल होगी, ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों के जरिए जारी किए जाएंगे। जानें HPBOSE 10th Result 2026 kaise dekhen
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें
- आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- "HPBOSE 10th Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए स्थान पर अपना रोल नंबर डालें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
पिछले कुछ सालों में, HPBOSE कक्षा 10 के रिजल्ट में मिले-जुले रुझान देखने को मिले हैं, जिसमें पास होने का प्रतिशत साल के हिसाब से 74% से 99% के बीच रहा है। केवल पिछले साल की बात करें, तो 2025 में, कुल 95,495 रेगुलर छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, और कुल पास प्रतिशत 79.8% रहा।
2024 में, पास प्रतिशत गिरकर 74.61% हो गया, जिसमें 91,130 छात्रों ने परीक्षा दी थी। हाल के सालों में यह सबसे कम प्रदर्शन वाले सालों में से एक था। इसके उलट, 2023 में सुधार देखने को मिला, जब पास प्रतिशत तेजी से बढ़कर 89.7% हो गया। साल 2022 में भी 87.5% का मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया गया, जो उस दौरान पढ़ाई के मामले में काफी हद तक एक जैसा प्रदर्शन दिखाता है।
