भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य, 6 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश से है घिरा

Indias Third Largest State by area: भारत में 28 राज्य हैं, इनमें क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, इसके बाद मध्य प्रदेश आता है। लेकिन आज इस लेख में जानेंगे भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? ये कितने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से घिरा है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 5 2026, 14:58 IST
भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्या कौन सा है?01 / 07

भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्या कौन सा है?

भारत में 28 राज्य हैं, इनमें क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, इसके बाद मध्य प्रदेश आता है। लेकिन आज इस लेख में जानेंगे भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? ये कितने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से घिरा है।

महाराष्ट्र किस सागर के किनारे है?Image Credit : Canva02 / 07

महाराष्ट्र किस सागर के किनारे है?

महाराष्ट्र भारत के पश्चिमी और मध्य प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। अगर आप इसके नक्शे को देखें तो पाएंगे कि महाराष्ट्र की बहुत बड़ी जल सीमा अरब सागर से लगती है।

महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्यImage Credit : Canva03 / 07

महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य

महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में गुजरात, उत्तर में मध्य प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व में तेलंगाना और कर्नाटक, और दक्षिण में गोवा स्थित हैं।

महाराष्ट्र के पड़ोस में केंद्र शासित प्रदेशImage Credit : Canva04 / 07

महाराष्ट्र के पड़ोस में केंद्र शासित प्रदेश

इस राज्य के उत्तर-पश्चिम में गुजरात राज्य के अलावा 'दादरा और नगर हवेली' भी है, जो कि एक केंद्र शासित प्रदेश है।

महाराष्ट्र में कितने जिले और विश्व धरोहर स्थल है?Image Credit : Canva05 / 07

महाराष्ट्र में कितने जिले और विश्व धरोहर स्थल है?

प्रशासनिक कारणों से, महाराष्ट्र के 36 जिलों को छह राजस्व मंडलों में बांटा गया है: नागपुर, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती। रही बात विश्व धरोहर स्थल की, तो महाराष्ट्र में सात UNESCO विश्व धरोहर स्थल है। इनमें अजंता गुफाएं, एलोरा गुफाएं, एलिफेंटा गुफाएं और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस शामिल हैं।

बॉलीवुड का घरImage Credit : Canva06 / 07

बॉलीवुड का घर

यह राज्य, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योगों में से एक यानी बॉलीवुड का घर है। महाराष्ट्र की मुख्य राजधानी मुंबई है, जबकि विंटर कैपिटल नागपुर को कहा जाता है।

इतिहासImage Credit : Canva07 / 07

इतिहास

पहले गुजरात और महाराष्ट्र एक हुआ करता था, तब इसे बॉम्बे स्टेट नाम से जाना जाता था, लेकिन भाषा के आधार पर हुए विभाजन के बाद एक हिस्सा बना गुूजरात और दूसरा महाराष्ट्र।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!