शहर

रायबरेली में दबंगों की गुंडागर्दी, अधेड़ को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की कोशिश, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Raebareli News: पीड़ित रामनरेश का आरोप है कि अमन यादव, अमित यादव और जय सिंह यादव ट्रैक्टर लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले घर के बाहर रखे कृषि यंत्र और घरेलू सामान को ट्रैक्टर से तोड़ दिया। जब रामनरेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में दबंगई की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दबंगों ने पहले ट्रैक्टर से घर के बाहर रखे कृषि उपकरण और सामान तोड़ दिए। जब घर के मालिक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हमले में करीब 50 वर्षीय रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कथित वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रायबरेली से आई दिल दहलाने वाली घटना

घटना ममुनी गांव की बताई जा रही है। पीड़ित रामनरेश का आरोप है कि अमन यादव, अमित यादव और जय सिंह यादव ट्रैक्टर लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले घर के बाहर रखे कृषि यंत्र और घरेलू सामान को ट्रैक्टर से तोड़ दिया। जब रामनरेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामनरेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण घायल को लेकर सीएचसी सलोन पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की ओर से सलोन कोतवाली में अमन यादव, अमित यादव और जय सिंह यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- दिल्ली में MCD सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। वीडियो में रात के समय ट्रैक्टर से तोड़फोड़ और लोगों के भागने की तस्वीरें दिख रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की दबंगई से पूरा गांव दहशत में है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article