How to get job in Samsung and LG : आज के समय में सैमसंग और एलजी जैसी ग्लोबल कंपनियों में किसी न किसी तरह से एंट्री पाने का लाखों युवाओं का सपना होता है। टेक सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली ये कंपनियां हर साल बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स और फ्रेशर्स की भर्ती करती हैं। हालांकि इन कंपनियों में नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं होती है बल्कि कैंडिडेट्स के पास कुछ खास तरह की स्किल्स और इंडस्ट्री की समझ भी होनी चाहिए।
कई फील्ड्स में रोजगार के मौके
Samsung और LG जैसी कंपनियों में इंजीनियरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपेंट, डेटा एनालिटिक्स, सेल्स, मार्केटिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे कई फील्ड्स में रोजगार के मौके होते हैं। इन कंपनियों में नौकरी के लिए अकसर कंपनियां बीटेक, एमटेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए और अन्य प्रोफेशनल डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाती है।
टेक्निकल सेल्स और मार्केटिंग फील्ड
कई ऐसे पद होते हैं, जिसमें फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं तो कई जगहों पर अनुभवी कैंडिडेट्स की जरूरत कंपनी को होती है अगर टेक्निकल फील्ड की बात करें तो यहां प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और एंबेडेट सिस्टम्स जैसी स्किल्स की हाई डिमांड रहती है। वहीं सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े पदों के लिए कम्यूनिकेशन स्किल, टीम मैनेजमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट और कस्टमर हैंडलिंग की क्षमता जरूरी मानी जाती है।
सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां उम्मीदवारों में प्रॉब्लम सॉल्विंग, लीडरशिप, टीमवर्क और नई तकनीकों को सीखने जैसी क्षमताएं देखती हैं। इंटरव्यू के दौरान तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उम्मीदवार की सोच, व्यवहार और काम करने के तरीके का भी मूल्यांकन किया जाता है।
इन स्किल्स पर दें ध्यान
यहां नौकरी पाने के लिए अपने तकनीकी ज्ञान को मजबूत करने की सख्त जरूरत है। साथ ही बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल्स और लगातार सीखने की इच्छा सबसे अहम है। सही योग्यता और जरूरी स्किल के साथ उम्मीदवार उन कंपनियों में अपना करियर बना सकते हैं।
