एजुकेशन

DSSSB Recruitment 2026 : ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए बंपर वेकेंसी, 1979 पदों के लिए कब शुरू होंगे आवेदन ?

ये ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, जिसमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (विभिन्न विषयों में), TGT (कंप्यूटर साइंस / स्पेशल एजुकेशन / डोमेस्टिक साइंस), स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक), I.T. असिस्टेंट, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

Image

DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSB) ने 1979 जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, TGT, स्पेशल एजुकेटर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार (NCT) के अलग-अलग विभागों - जिनमें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली नगर परिषद, दिल्ली अभिलेखागार विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और श्रम विभाग शामिल हैं - में 1979 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 03/2026 जारी किया है।

ये ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, जिसमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (विभिन्न विषयों में), TGT (कंप्यूटर साइंस / स्पेशल एजुकेशन / डोमेस्टिक साइंस), स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक), I.T. असिस्टेंट, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

कब शुरू होंगे आवेदन ?

ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 (दोपहर 12:00 बजे) से 15 जुलाई 2026 (रात 23:59 बजे) तक स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार केवल DSSSB के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

चुने गए उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में नियुक्त किया जाएगा (पद-वार विवरण अधिसूचना में उपलब्ध है)। इसके अतिरिक्त, GNCTD नियमों के तहत स्वीकार्य DA, HRA, TA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। ज्यादातर पदों में SC/ST को 5 वर्ष, OBC (दिल्ली): 3 वर्ष और PwBD: 10 वर्ष (SC/ST PwBD के लिए 15 वर्ष, OBC PwBD के लिए 13 वर्ष)

भूतपूर्व सैनिक: सैन्य सेवा अवधि + 3 वर्ष और साथ ही विभागीय उम्मीदवार: 40 वर्ष तक (आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिक) की छूट दी गई है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता ?

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विज्ञान विषय / फोरेंसिक साइंस में मास्टर डिग्री, TGT / स्पेशल एजुकेटर पद: बैचलर डिग्री + B.Ed / स्पेशल B.Ed + CTET, टेक्निकल / IT पद: ग्रेजुएशन / डिप्लोमा / ITI (कंप्यूटर ज्ञान के साथ)

योग्यता का पूरा विवरण नोटिफिकेशन में हर पोस्ट कोड के सामने दिया गया है।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (एक-स्तरीय परीक्षा) – पद-विशिष्ट योजना (I-T-G / I-T-T / I-T-T टीचिंग), दस्तावेज सत्यापन / e-Dossier, अंतिम चयन CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article