Loyola College Admissions 2026: तमिलनाडु बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कई अन्य बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट भी आज जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही छात्र देश के टॉप कॉलेज की लिस्ट खंगाल रहे हैं। तो आइए आज आपको NIRF Ranking 2025 की लिस्ट में 14वां स्थान प्राप्त करने वाले चेन्नई के लोयोला कॉलेज के बारे में बात करेंगे। यह वही संस्थान है जहां से अभिनेता थलापति विजय ने एडमिशन लिया था। जी हां, स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद थलापति विजय ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लोयोला कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने कॉलेज ड्रॉप आउट कर दिया था। अगर आप भी इस संस्थान में यूजी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है, कितनी सीटें है, कोर्स क्या-क्या है, एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक चाहिए आदि के बारे में बताएं।
लोयोला कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?
लोयोला कॉलेज चेन्नई के प्रसिद्ध कॉलेज में से एक है। इस कॉलेज की स्थापना जुलाई 1925 में हुई थी। कॉलेज की शुरुआत गणित, इतिहास और अर्थशास्त्र तीन यूजी कोर्स और 75 बच्चों के साथ हुई थी। बता दें कि इस कॉलेज की स्थापना सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा की गई थी जिसके प्रमुख फादर फ्रांसिस बर्ट्राम थे।
लोयोला कॉलेज में कितने कोर्स हैं?
जानकारी के अनुसार, इस संस्थान से छात्र यूजी, पीजी और पीएचडी कर सकते हैं। यहां यूजी और पीजी के करीब 54 कोर्स है, जिसमें पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इंग्लिश, कॉमर्स, विजुअल कम्युनिकेशन (जो कोर्स थलापति विजय ने किया था), मैनेजमेंट जैसे विभिन्न कोर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां कई प्रकार के डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध हैं।
Loyola College में कुल कितनी सीटें है?
यूजी, पीजी और पीएचडी सभी को मिलाकर यहां कुल 9,146 से अधिक सीटें हैं, जिसके लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं।
लोयोला कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन?
अगर आप लोयोला कॉलेज से यूजी कोर्स करना चाहते हैं तो यहां 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। यहां 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जबकि पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होता है और उसके बाद इंटरव्यू होता है।
लोयोला कॉलेज में एडमिशन के लिए 12वीं में कितने अंक जरूरी
लोयोला कॉलेज में हर कोर्स की अलग-अलग कट ऑफ होती है। किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को कम से कम 75 प्रतिशत अंक चाहिए है। बाकी मेरिट लिस्ट पर निर्भर करता है। किसी-किसी कोर्स के लिए 90 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है।
लोयोला कॉलेज की NIRF रैंकिंग
बता दें कि लोयोला कॉलेज देश के टॉप कॉलेज में से एक है। NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार बात करें तो इस संस्थान को 71.14 स्कोर के साथ 14वां स्थान प्राप्त है। इतना ही नहीं इस संस्थान को NAAC A++ प्राप्त है।
TVK चीक थलापति विजय ने की है यहां से पढ़ाई
बता दें कि तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी के चीफ और साउथ इंडिया के अभिनेता थलापति विजय ने इसी लोयोला कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन क्योंकि वह फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने कॉलेज से ड्रॉप आउट लिया। लोयोला कॉलेज में उन्होंने यूजी कोर्स के विजुअल कम्यूनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया था।
