क्रिकेट

पाकिस्तान को पटखनी देकर अंडर-19 एशिया कप चैंपियन बनी टीम इंडिया को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल मुकाबले में पटखनी देकर खिताबी जीत हासिल करने वाली भारत की अंडर 19 टीम को एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी और अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम

नई दिल्ली: पाकिस्तान को अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पटखनी देकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने रोमांचक अंदाज में अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 338 रन के लक्ष्य का पीछा रोमांचक अंदाज में किया। 252 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम खिताब अपने नाम करने में सफल रही। मोहित अल्वा और मनल चौहान ने जीत की इबारत अपने बल्ले से लिखी। भारतीय टीम का यह नौवां खिताब है। चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में पटखनी देकर भारत को जीत दिलाने वाली भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन

भारतीय अंडर-19 टीम की खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन! आज के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

पाकिस्तान ने खड़ा किया था विशाल स्कोर

खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का स्कोर उस्मान खान (107) के शतक और अब्दुल कादिर(80) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत पूरा किया। इसके बाद जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 41.3 ओवर में 252 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और नौवें विकेट के लिए 57 (35) रन की साझेदारी करके भारतीय टीम की मैच में वापसी करा दी। टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन की दरकार थी यह आंकड़ा अंतिम गेंद पर 3 रन तक जा पहुंचा। ऐसे में मोहित अल्वा ने शानदार चौका जड़कर भारत को चैंपियन बना दिया। इसके साथ ही पिछले संस्करण के फाइनल में और मौजूदा संस्करण में ग्रुप दौर में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article