एजुकेशन

How to Become Cabin Crew: क्या आप भी केबिन क्रू में बनना चाहते हैं करियर, जानें इसमें शामिल होने के लिए कैसे होने चाहिएं आपके दांत

How to Become Cabin Crew: अगर आप भी फ्लाइट में केबिन क्रू के तौर पर काम करना चाहते हैं तो आपको एजुकेशन के साथ यह जानना भी जरूरी है कि आपके दांत कैसे हैं। दांतों की एक कमी के कारण केबिन क्रू में शामिल होने का आपका सपना टूट सकता है।

Image

How to Become Cabin Crew (Photo - AI)

How to Become Cabin Crew: अगर आप कभी फ्लाइट में बैठे हैं तो आपने देखा होगा की जब भी कोई फ्लाइट हवा में उड़ान भरती है, तो नीली या सफेद शर्ट या सलीके से सजे सूट में मुस्कुराते हुए चेहरे यात्रियों का स्वागत करते हैं। फ्लाइट में आपकी सुरक्षा, आराम और आपातकालीन स्थितियों को संभालने की पूरी तरह जिम्मेदारी इन्हीं प्रोफेशनल्स पर होती है, जिन्हें हम केबिन क्रू (Cabin Crew) या फ्लाइट अटेंडेंट कहते हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठा होगा की केबिन क्रू कैसे बनते हैं?

यदि आपको घूमना-फिरना पसंद है, नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है और आप 30,000 फीट की ऊंचाई पर एक ग्लैमराइज और रोमांचक करियर का सपना देखते हैं, तो केबिन क्रू बनना आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह पेशा न केवल आपको दुनिया देखने का मौका देता है, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल और आकर्षक सैलरी भी प्रदान करता है, तो आइए जानते हैं कि केबिन क्रू कैसे बने, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और दांतो को लेकर क्या नियम और कानून है।

केबिन क्रू का काम क्या होता है?

अधिकांश लोग सोचते हैं कि केबिन क्रू का काम फ्लाइट में बैठे यात्रियों को केवल खाना या ड्रिंक्स सर्व करना होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इनका मुख्य काम सुरक्षा से जुड़ा होता है। फ्लाइट से पहले सेफ्टी चेकिंग, पैसेंजर ब्रीफिंग, इमरजेंसी मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी इनके काम में है। आइए एक लाइन में समझे इनके बारे में -

फ्लाइट से पहले सेफ्टी चेकिंगप्लेन के उड़ान भरने से पहले सभी सेफ्टी इक्विपमेंट्स (जैसे ऑक्सीजन मास्क, लाइफ जैकेट) की जांच करना।
पैसेंजर ब्रीफिंगयात्रियों को बोर्डिंग में मदद करना और सुरक्षा नियमों की जानकारी देना।
इमरजेंसी मैनेजमेंटमेडिकल इमरजेंसी या किसी भी तकनीकी खराबी के दौरान शांत रहकर यात्रियों की जान बचाना।
हॉस्पिटैलिटीयात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखना और फ्लाइट के दौरान उनकी समस्याओं को हल करना।

केबिन क्रू बनने के क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

केबिन क्रू बनने के लिए किसी बहुत बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आपकी पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स सबसे अधिक मायने रखता है। आइए आपको बताएं केबिन क्रू बनने के लिए क्या है योग्यता और आयु सीमा -

How to Become Cabin Crew

How to Become Cabin Crew (Photo -AI)

केबिन क्रू बनने के लिए शारीरिक मापदंड

लंबाई - महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी और पुरुषों के लिए न्यूनतम 170 सेमी

वजन - आपकी लंबाई के हिसाब से आपका BMI संतुलित होना चाहिए

आईसाइट- 6/6 दृष्टि

How to Become Cabin Crew

How to Become Cabin Crew (Photo - AI)

केबिन क्रू बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि उनके शरीर के दृश्य यानी दिखने वाले हिस्सों पर जैसे हाथ, गर्दन, चेहरा पर कोई टैटू या कट का निशान नहीं होना चाहिए।

केबिन क्रू बनने के दांतों को लेकर क्या है नियम

Cabincrew के तौर पर काम करने वाली करिश्मा ने केबिन क्रू के लिए दांतों के क्राइटेरिया के बारे में बताया। जो इस प्रकार है -

सामान्य डेंटल हेल्थ और हाइजीन

कैविटी और सड़न - दांतों में कोई साफ दिखने वाली कैविटी, बिना इलाज वाली सड़न या ज्यादा प्लाक जमा नहीं होना चाहिए।

मसूड़ों की सेहत- मसूड़े स्वस्थ दिखने चाहिए और उनमें सूजन, ब्लीडिंग या पेरियोडोंटल बीमारी नहीं होनी चाहिए।

ताजी सांस - केबिन क्रू का यात्रियों के बहुत करीब रहकर काम करने की वजह से ताजी सांस जरूरी है। गंध नहीं आनी चाहिए।

मेडिकल फिटनेस - बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस नौकरी से पहले मेडिकल जांच कराती हैं, ताकि मुंह में कोई गंभीर समस्या न हो।

दांतों का होना और कॉस्मेटिक लुक

सामने के दांत - मुस्कुराते समय सामने या साफ दिखने वाली जगहों पर दांतों का न होना मंज़ूर नहीं है और उन्हें फिक्स्ड ब्रिज, इम्प्लांट या विनियर से ठीक करना जरूरी है।

पीछे के दांत - पीछे के दांतों का न होना, जो मुस्कुराते समय नहीं दिखते, आम तौर पर स्वीकार्य है।

गैप और अलाइनमेंट - सामने के दांतों के बीच प्राकृतिक रूप से थोड़ी जगह होना ठीक है, लेकिन ज्यादा चौड़े या साइड के गैप पर कॉस्मेटिक सुधार की ज़रूरत पड़ सकती है।

टेढ़े-मेढ़े दांत - थोड़े टेढ़े-मेढ़े या भीड़ वाले दांत ओके है, बशर्ते कुल मिलाकर लुक साफ-सुथरा और अच्छा लगे।

दांतों की बनावट और सौंदर्य का नियम

दाग-धब्बे और ब्लीचिंग - दांतों को ब्लीच करना जरूरी नहीं है, लेकिन साफ दिखने वाले सोने के दांत, डेंटल टैटू, भारी दाग-धब्बे या टूटे हुए सामने के दांत नहीं होने चाहिए

कैप और फिलिंग - क्राउन, विनियर और फिलिंग पूरी तरह से ठीक हैं, बशर्ते वे नॉर्मल दिखे अधिक नहीं।

ब्रेसिज, अलाइनर और डेंटचर को लेकर क्या है नियम

मेटल या सिरेमिक ब्रेसिज - ग्रूमिंग कोड और इमरजेंसी की वजह से ड्यूटी या ट्रेनिंग के दौरान ब्रेसिज की इजाजत नहीं होती, इसलिए जॉइनिंग से पहले ऑर्थोडॉन्टिक इलाज पूरा करना होगा।

क्लियर अलाइनर - पारदर्शी अलाइनरजैसे इनविजलाइन, आम तौर पर ड्यूटी या यूनिफॉर्म में होने पर प्रतिबंधित होते हैं।

डेंटचर - एक्टिव फ्लाइट ऑपरेशन के दौरान हटाने योग्य पूरे या आंशिक डेंटचर की आम तौर पर इजाजत नहीं होती है।

केबिन क्रू के लिए क्या पढ़ाई या कोर्स करना होता है?

वैसे तो कक्षा 12वीं के बाद आप सीधे एयरलाइंस के इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी अच्छे एविएशन इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने से सिलेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप नीचे दिए कोर्स पर नजर डाल सकते हैं।

केबिन क्रू और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में डिप्लोमा6 महीने से 1 साल
एविएशन में B.Sc.3 साल का ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स
एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल मैनेजमेंट में डिप्लोमा1 साल

कोर्स के दौरान क्या सिखाया जाता है?

  • कम्युनिकेशन और लैंग्वेज स्किल्स
  • ग्रूमिंग और बॉडी लैंग्वेज
  • फर्स्ट एड और स्विमिंग
  • सॉफ्टवेयर और टिकटिंग

क्या है इसका सिलेक्शन प्रोसेस?

केबिन क्रू बनने के लिए विभिन्न एयरलाइंस जैसे इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एमिरेट्स द्वारा वॉकिन इंटरव्यू आयोजित किए जाते हैं। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 4-5 चरणों में होती है -

स्क्रीनिंग (Screening) - इसमें आपकी लंबाई, वजन और ग्रूमिंग चेक की जाती है।

ग्रुप डिस्कशन (GD) - आपके बोलने के तरीके और आत्मविश्वास को परखने के लिए ग्रुप डिस्कशन कराया जाता है।

पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview)- HR और एविएशन एक्सपर्ट्स आपकी पर्सनालिटी और सोच का आकलन करते हैं।

मेडिकल और स्विमिंग टेस्ट - फिट रहने का प्रमाण पत्र और बुनियादी स्विमिंग एबिलिटी देखी जाती है।

ट्रेनिंग (Training) - सिलेक्ट होने के बाद एयरलाइन कंपनी खुद अपने ट्रेनिंग सेंटर में 3 से 6 महीने की पेड ट्रेनिंग देती है।

सैलरी और करियर स्कोप

केबिन क्रू में सैलरी आपके फ्लाइंग आवर्स (उड़ान के घंटे), एयरलाइन और डोमेस्टिक/इंटरनेशनल रूट पर निर्भर करती है -

अनुभव का स्तरएयरलाइन का प्रकारऔसतन सैलरी (प्रति माह)
फ्रेशरइंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट40,000 से 65,000 रुपये
अनुभवी सीनियर कैबिन क्रू / पर्सर75,000 से 1,10,000 रुपये
अंतरराष्ट्रीय एमिरेट्स, कतर एयरवेज, एतिहाद1,50,000 से 2,50,000 रुपये

सैलरी के अलावा मिलने वाले अन्य फायदों की बात करें तो केबिन क्रू को फ्री ट्रवल टिकट मिलती है या बहुत सस्ती मिलती है। उन्हें 5 स्टार होटल में रुकने का मौका मिलता है और एक्सट्रा डेली अलाउंस भी दिया जाता है। इसके साथ ही हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाता है।

यदि आपके पास भी बेहतरीन पर्सनालिटी, हाजिर जवाबी और लोगों की मदद करने का जज्बा है, तो केबिन क्रू का करियर आपके सपनों को पंख दे सकता है। सही दिशा में मेहनत, ग्रूमिंग और कम्यूनिकेशन पर ध्यान देकर आप 12वीं के तुरंत बाद ही एविएशन इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article