एजुकेशन

Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में कैसे मिलता है एडमिशन, जानें UG कोर्स के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन, क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

Patna University Admission 2026: बिहार की मशहूर पटना यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आइए आपको बताएं पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे मिलता है? किन कोर्स में होती है पढ़ाई?

Image

Patna University Admission 2026

Patna University Admission 2026: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों में से एक पटना यूनिवर्सिटी देश की पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1917 में हुई थी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां अंडरग्रेजुएट से लेकर डॉक्टोरल यानी पीएचडी लेवल कोर्स उपलब्ध हैं। हर साल लाखों छात्र हाई क्वालिटी शिक्षा और अच्छे भविष्य के लिए इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का सपना देखते हैं और आवेदन करते हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो पटना विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।

'ऑक्सफर्ड ऑफ द ईस्ट' कहलाती है पटना यूनिवर्सिटी

पटना यूनिवर्सिटी अपनी बेहतरीन शिक्षा के साथ शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है। यहां छात्र अच्छी शिक्षा के साथ प्लेसमेंट के माध्यम से अच्छी नौकरी प्राप्त करने का सपना देखते हुए इस संस्थान में एडमिशन लेना चाहते हैं। यही कारण है कि पटना यूनिवर्सिटी को 'ऑक्सफर्ड ऑफ द ईस्ट' कहा जाता था।

कौन ले सकता है Patna University में एडमिशन

पटना यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए छात्रों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास करना अनिवार्य है और इसमें कम से कम छात्र के 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। अगर आपको पीजी कोर्स में प्रवेश लेना है तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और इसमें आपके कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

कैसे मिलता है पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन?

पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाता है। PU द्वारा PUPET परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जो अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी कोर्स के लिए होता है।

पटना यूनिवर्सिटी में कब शुरू होंगे एडमिशन 2026-27

पटना यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। 12वीं के बाद यूजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र 15 अप्रैल से PU की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। यूनिवर्सिटी द्वारा जून के अंत तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी क्योंकि जुलाई से क्लास शुरू करने की योजना है।

बता दें कि यूजी कोर्स में प्रवेश मेरिट आधारित है। इंटर के अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जबकि पीजी कोर्स के लिए छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होगा।

पटना यूनिवर्सिटी कोर्स डिटेल्स

पटना यूनिवर्सिटी में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स विषयों के विभिन्न ब्रांच की पढ़ाई होती है। यहां ग्रेजुएशन में छात्रों को बीए, बीकॉम, एलएलबी, बीबीए, बीएमसी और बीएफए जैसे कोर्स की शिक्षा प्रदान की जाती है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एमए, एबीए, एमएससी, एलएलएम जैसे विभिन्न विषय पढ़ाए जाते हैं।

पटना यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट

पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को यहां एक प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है। इसके माध्यम से हर साल एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश की विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है और यहां पढ़ने वाले छात्रों को प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से नौकरी पाने का मौका दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, यहां ITC ग्रुप, Futures ग्रुप, Swatantra Micro Finance, Insurance Sector और Wipro जैसी कई बड़ी कंपनियां आती हैं और छात्रों को लाखों का पैकेज देकर जाती हैं।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article