भारत में कुल कितने एम्स हैं, जानें किस एम्स में कितनी MBBS की सीटें

How Many AIIMS Are There In India: जब भी देश के सबसे टॉप मेडिकल कॉलेज या बेहतर इलाज की बात की जाती है तो सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का नाम आता है। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थानों में गिने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुल कितने एम्स हैं? एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल, एम्स पटना, एम्स बिलासपुर में कितनी सीटें हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस एम्स में कितनी एमबीबीएस की सीटें हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: Aditya SinghUpdated Aug 2 2026, 11:32 IST
भारत मे कुल कितने एम्स हैंImage Credit : Istock01 / 07

भारत मे कुल कितने एम्स हैं

अधिकतर छात्रों का सपना एम्स से एमबीबीए करने का होता है। हालांकि यहां नीट यूजी में टॉप रैंक वालों को ही एडमिशन मिल पाता है। यही कारण है कि कुछ ही छात्रों को यहां एडमिशन मिल पाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में कुल कितने एम्स हैं? किस एम्स में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं। यदि आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

भारत में कुल कितने एम्स हैंImage Credit : Istock02 / 07

भारत में कुल कितने एम्स हैं

बता दें भारत में कुल 25 से 26 एम्स (AIIMS) संस्थान स्वीकृत हैं, जिनमें से लगभग 20 एम्स कार्यरत हैं और शेष पर निर्माण या विकास का कार्य चल रहा है। प्रमुख एम्स की बात करें तो इसमें नई दिल्ली, भोपाल, जोधपुर, पटना, भुवनेश्वर, रायपुर और ऋषिकेश है।

AIIMS नई दिल्ली में एमबीबीएस की कितनी सीटेंImage Credit : Istock03 / 07

AIIMS नई दिल्ली में एमबीबीएस की कितनी सीटें

बता दें एम्स नई दिल्ली में एमबीबीएस की कुल 132 सीटें हैं। इसमें भारतीय छात्रों के लिए 125 सीटें हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 55 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32, अनुसूचित जाति के लिए 18 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 9 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS कोटा के लिए 11 सीटें आरक्षित हैं। वहीं विदेशी नागरिकों के लिए 7 सीटें हैं।

AIIMS भोपाल में एमबीबीएस की कितनी सीटेंImage Credit : Istock04 / 07

AIIMS भोपाल में एमबीबीएस की कितनी सीटें

एम्स भोपाल की बात करें तो यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। यहां ऑल इंडिया कोटा के तहत एमसीसी काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलता है। जबकि एम्स जोधपुर में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं।

एम्स पटना में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैंImage Credit : Istock05 / 07

एम्स पटना में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं

एम्स पटना में भी 125 सीटें हैं। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 55 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 32, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 18 सीटें, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 9 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 12 से 13 सीटें हैं।

एम्स भुवनेश्वर में एमबीबीएस की सीटेंImage Credit : Istock06 / 07

एम्स भुवनेश्वर में एमबीबीएस की सीटें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एम्स भुवनेश्वर में भी 125 सीटें हैं। एम्स रायपुर में भी 125 सीटें हैं।

कैसे होता है एम्स में एबीबीएस का एडमिशनImage Credit : Istock07 / 07

कैसे होता है एम्स में एबीबीएस का एडमिशन

एम्स में एमबीबीएस या किसी भी अन्य मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों के एनटीए की ओर से आयोजित नीट यूजी यानी नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट में टॉप की रैंकिंग होनी चाहिए। इसके बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया कोटा में शामिल होना होगा। यहां सीटें आवं

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!