तनाव सिर्फ दिमाग नहीं, त्वचा को भी करता है प्रभावित, जानें कैसे बिगड़ती है स्किन हेल्थ

Stress And Skin Health: काम का दबाव, कम नींद, खराब खानपान और लगातार स्क्रीन देखने की आदत का असर सिर्फ हमारे मूड पर नहीं बल्कि हमारी त्वचा भी इसकी वजह से प्रभावित होती है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Aug 2 2026, 10:31 IST
​तनाव का पड़ता है असर​Image Credit : Canva01 / 06

​तनाव का पड़ता है असर​

आजकल कोर्टिसोल फेस नाम का शब्द काफी चर्चा में है। इसका मतलब है तनाव की वजह से चेहरे पर नजर आने वाले बदलाव। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जो हमारी त्वचा की चमक और सेहत को प्रभावित कर सकते हैं।

​बढ़ जाता है कोर्टिसोल हार्मोन​Image Credit : Canva02 / 06

​बढ़ जाता है कोर्टिसोल हार्मोन​

जब हम ज्यादा तनाव लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन शरीर को तनाव से निपटने में मदद करता है, लेकिन अगर इसका स्तर लंबे समय तक ज्यादा बना रहे तो इसका असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है।

​ज्यादा तनाव लेने की आदत​Image Credit : Canva03 / 06

​ज्यादा तनाव लेने की आदत​

ज्यादा तनाव से त्वचा को जवां और टाइट रखने वाले कोलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन प्रभावित होने लगते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि चेहरे पर जल्दी झुर्रियां, फाइन लाइन्स और थकान जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं।

​तनाव से त्वचा हो सकती है बेजान​Image Credit : Canva04 / 06

​तनाव से त्वचा हो सकती है बेजान​

लगातार तनाव में रहने से त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर हो सकती है। ऐसे में त्वचा प्रदूषण, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती है।

​कम नींद भी बिगाड़ सकती है त्वचा की सेहत​Image Credit : Canva05 / 06

​कम नींद भी बिगाड़ सकती है त्वचा की सेहत​

सोते समय शरीर और त्वचा में मरम्मत की प्रक्रिया चलती है। लेकिन लगातार कम नींद लेने से आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर सूजन और त्वचा की खराब गुणवत्ता जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं।

​खराब लाइफस्टाइल भी बढ़ाती है स्किन की परेशानियां​Image Credit : Canva06 / 06

​खराब लाइफस्टाइल भी बढ़ाती है स्किन की परेशानियां​

समय की कमी के कारण खाना छोड़ देना, कम पानी पीना, ज्यादा देर तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना और स्किनकेयर रूटीन को भूल जाना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। ये छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में त्वचा की चमक और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!