आज हम आपको समुद्र में रहने वाली एक ऐसी मछली के बारे में बताएंगे जिसका सिर पूरी तरह से बिल्कुल किसी शीशे की तरह पारदर्शी होता है। इसका सिर इतना पारदर्शी होता है कि आप इसके सिर के आर-पार तक देख सकते हैं। जी हां! आपको इसके सिर के अंदर दिमाग से लेकर नसों तक सब दिख सकता है।
हम जिस मछली की बात कर रहे हैं, उसका नाम बैरेलआई मछली (Barreleye Fish) है। इस मछली को दुनिया की सबसे अनोखी मछलियों में गिना जाता है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह पारदर्शी सिर है। जी हां, इसके सिर के अंदर मौजूद दिमाग, आंखें और नसों जैसी संरचनाएं तक बाहर से साफ दिखाई देती हैं।
सोशल मीडिया पर जब भी इस मछली की तस्वीरें या वीडियो सामने आते हैं, लोग हैरान रह जाते हैं। कई लोग तो इसे फोटोशॉप या AI से बनी तस्वीर मान लेते हैं, लेकिन यह पूरी तरह असली जीव है। बैरेलआई मछली (Barreleye Fish) का सिर किसी कांच की तरह पारदर्शी होता है।
इस मछली के ऊपर एक पारदर्शी गुंबद जैसा हिस्सा होता है, जिसके अंदर इसकी आंखें और बाकी अंग सुरक्षित रहते हैं। इसकी आंखें सामान्य मछलियों जैसी नहीं होतीं। ये हरे रंग की ट्यूब जैसी दिखाई देती हैं और जरूरत पड़ने पर ऊपर या सामने की तरफ घूम सकती हैं। यही क्षमता इसे समुद्र की गहराई में शिकार ढूंढ़ने में मदद करती है।
बैरेलआई मछली (Barreleye Fish) समुद्र की सतह पर नहीं बल्कि करीब 600 से 800 मीटर की गहराई में रहती है। जहां सूरज की रोशनी लगभग नहीं पहुंचती। इतनी गहराई में पानी का दबाव भी बेहद ज्यादा होता है, लेकिन यह मछली उसी माहौल में आराम से रहती है।
इंसानों को इस मछली के बारे में लंबे समय तक ज्यादा जानकारी नहीं थी क्योंकि इतनी गहराई तक पहुंचना आसान नहीं था। आधुनिक पनडुब्बियों और अंडरवॉटर कैमरों की मदद से वैज्ञानिक पहली बार इसे सही तरीके से देख पाए।
वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका पारदर्शी सिर एक तरह की प्राकृतिक सुरक्षा है। यह पारदर्शी ढांचा इसकी आंखों को गहरे समुद्र में रहने वाले जहरीले जीवों और नुकीले हिस्सों से बचाता है। साथ ही, इसकी घूमने वाली आंखें इसे हर दिशा में देखने की क्षमता देती हैं, जिससे शिकार पकड़ना आसान हो जाता है।
बैरेलआई मछली (Barreleye Fish) सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी बेहद दिलचस्प जीव है। इसकी आंखों की बनावट, पारदर्शी सिर और गहरे समुद्र में जीवित रहने की क्षमता पर लगातार रिसर्च की जा रही है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इससे भविष्य में कई नई जैविक जानकारियां मिल सकती हैं।
बैरेलआई मछली (Barreleye Fish) का भोजन मुख्य रूप से छोटी मछलियां, जेलीफिश और समुद्र में तैरने वाले छोटे-छोटे जीव होते हैं। यह धीरे-धीरे तैरती है और सही मौका मिलते ही अपने शिकार को पकड़ लेती है।