बॉलीवुड

Exclusive: 'उन्होंने कहा था... मुझे बचाओ'- दिव्या भारती की आखिरी शूटिंग को याद कर इमोशनल हुए Anees Bazmee

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 11:14 AM IST

दिव्या भारती (Divya Bharti) को लेकर निर्देशक अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है। उन्होंने एक्ट्रेस की आखिरी शूटिंग के दौरान कहा था कि...

Image

अनीस बज्मी ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

दिव्या भारती (Divya Bharti) आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। हालांकि उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने जितना काम किया, वो आज भी लोगों को याद है। अब फिल्ममेकर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने दिव्या भारती से जुड़ी एक ऐसी याद साझा की है, जिसने एक बार फिर फैंस को इमोशनल कर दिया है। तो चलिए जानते हैं Zoom को दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने दिव्या भारती को लेकर क्या बताया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

अनीस बज्मी ने याद किए पुराने दिन

Zoom को दिए इंटरव्यू में अनीस बज्मी ने बताया कि दिव्या भारती के साथ उनकी आखिरी शूटिंग फिल्म 'शोला और शबनम' (Shola Aur Shabnam) को लेकर बड़ा खुलासा किया। अनीस बज्मी ने कहा 'हमने दिव्या भारती के साथ लगभग पूरी फिल्म शूट कर ली थी और उन्होंने शानदार काम किया था। दुर्भाग्य से क्लाइमैक्स शूट करने से पहले ही उनका निधन हो गया। हम सब सोच में पड़ गए कि अब क्या करें। करीब दो महीने तक किसी ने काम नहीं किया। सब बहुत दुखी थे और हमारे प्रोड्यूसर बहुत परेशान थे क्योंकि फिल्म पहले ही शूट हो चुकी थी। हमें ये बात स्वीकार करने में समय लगा कि हमें सब कुछ दोबारा बनाना पड़ेगा। फिल्म के 90 से 95 प्रतिशत हिस्से पूरे हो चुके थे।'

मुश्किल से मानी थी श्रीदेवी

अनीस बज्मी ने बताया कि आखिरकार श्रीदेवी फिल्म में आ गईं और उनकी परफॉर्मेंस की वजह से फिल्म और भी बेहतर हो गई। उन्होंने कहा, 'प्रोडक्शन के हिसाब से बहुत मुश्किल था, लेकिन श्रीदेवी जी के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतनी महान एक्ट्रेस के साथ काम करने का मौका मिला।' अनीस बज्मी ने बताया कि श्रीदेवी को लाडला में स्टार करने के लिए राजी करना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने पहले ही फिल्म के तमिल (मन्नन) और तेलुगु (घराना मोगुडु) वर्जन को रिजेक्ट कर दिया था। ये जानकर राइटर ने स्क्रिप्ट को दोबारा देखा कि आखिर उन्होंने पहले क्यों मना किया होगा और हिंदी वर्जन में कई बदलाव किए। हालांकि श्रीदेवी ने शुरू में याद दिलाया कि उन्होंने दोनों वर्जन पहले ही ठुकरा दिए थे, लेकिन बज्मी ने उन्हें रिवाइज्ड नैरेशन सुनने के लिए मना लिया। बदलाव देखकर एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट की तारीफ की और तुरंत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हां कर दी।

'मुझे बचाओ'

अनीस बज्मी ने दिव्या भारती के साथ सेट पर बिताए आखिरी दिन को भी याद किया। उन्होंने बताया, 'दिव्या की मौत की वजह से मेरी दो फिल्में दोबारा शूट करनी पड़ीं लाडला और अंगरक्षक। 'अंगरक्षक' भी हमने पूरा कर लिया था। मुझे याद है हम चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे। दिव्या की मौत से एक दिन पहले हम उनके साथ शूटिंग कर रहे थे। उस सीन में वो कैमरे से दूर जाती हैं, धीरे-धीरे फोकस से बाहर हो जाती हैं और मास्क वाले लोग उन्हें खींच ले जाते हैं। उस सीन में उनका आखिरी डायलॉग था, ‘मुझे बचाओ।’ अगली सुबह हमें पता चला कि उनका निधन हो गया है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article