इतिहास के पन्नों से निकले लगते हैं ये 5 गांव, जहां आज भी दिखती है पुरानी दुनिया की झलक

Heritage Tourism: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो जान लें कि दुनिया में कुछ ऐसे छोटे-छोटे गांव भी हैं, जहां इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं बल्कि आज भी लोगों की जिंदगी का हिस्सा है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Aug 2 2026, 09:42 IST
​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​Image Credit : AI01 / 06

​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​

युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और बदलते समय के बावजूद इन गांवों ने अपनी पहचान को बचाकर रखा है। अगर आपको इतिहास, खूबसूरत नजारे और अनोखी संस्कृति पसंद है तो ये गांव आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए।

​ऑस्ट्रिया का Hallstatt​Image Credit : AI02 / 06

​ऑस्ट्रिया का Hallstatt​

दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए गांवों में से एक इस गांव को माना जाता है। यहां करीब 7000 साल पहले से नमक की खदानों का काम होता आया है जहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप इतिहास के किसी पुराने पन्ने में पहुंच गए हों।

​जापान का Shirakawa-go​Image Credit : AI03 / 06

​जापान का Shirakawa-go​

बर्फ के बीच बसा ये अनोखा गांव आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां कुछ घर तो 18वीं शताब्दी के हैं और आज भी लोग इनमें रहते हैं।

​नॉर्वे का Reine​Image Credit : AI04 / 06

​नॉर्वे का Reine​

पहाड़ों और समुद्र के बीच बसा मछुआरों का ये गांव बेहद यूनीक है। हाइकिंग, कयाकिंग और नॉर्दर्न लाइट्स का मजा लेने के लिए यहां जाया जा सकता है।

​इटली का Alberobello​Image Credit : AI05 / 06

​इटली का Alberobello​

अनोखे घरों वाला यह एक ऐतिहासिक गांव है। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी परीकथा की दुनिया में पहुंच गए हों।

​फ्रांस का Eguisheim​Image Credit : AI06 / 06

​फ्रांस का Eguisheim​

मध्यकालीन गलियों में छिपा इतिहास आपको इस गांव में देखने को मिल जाएगा। यहां गांव के बीचों-बीच एक पुराना किला भी स्थित है।

End of Photo Gallery