Top 7 Tv News: फरहाना भट्ट ने शगुन-गौरव के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, शिवांगी जोशी के सपोर्ट में उतरे राजन शाही

Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में अगस्त महीने की शुरुआत कैसी हुई। 1 फरवरी को टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको 7 बड़ी खबरों के जरिेए दिन भर का हाल बताते हैं।

Authored by: KavitaUpdated Aug 1 2026, 17:25 IST
टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और वीकेंड पर भी टीवी स्टार्स अपने काम में एक्टिव रहते हैं। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स के बारे में जानना चाहते हैं और शनिवार को भी ऐसा ही हुआ है। एक तरफ शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया है, जिस पर फरहाना भट्ट ने रिएक्शन दिया है। दूसरी तरफ लॉकअप 2 में दिखाई दे रही शिवांगी जोशी के सपोर्ट में कई स्टार्स खडे़ हो रहे हैं। शिवांगी जोशी को राजन शाही का सपोर्ट मिला है। आइए आपको आज की टॉप 7 बड़ी खबरें बताते हैं।

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को विश किया जन्मदिन​Image Credit : Instagram02 / 08

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को विश किया जन्मदिन​

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अंकिता ने अपने पति विक्की के लिए एक स्पेशल पोस्ट किया है और उन पर ढएर सारा प्यार लुटाया है। अंकिता के फैंस विक्की जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

शगुन-गौरव के विवाद पर बोलीं फरहाना भट्टImage Credit : Instagram03 / 08

शगुन-गौरव के विवाद पर बोलीं फरहाना भट्ट

शगुन शर्मा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि गौरव खन्ना उन्हें खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट पर बुली करते थे। अब शगुन के इस आरोप पर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया है। फरहाना ने भी कहा कि शगुन एक बहुत ही मजबूत लड़की हैं जो खुद के लिए स्टैंड लेना जानती हैं। अगर शगुन ने ऐसा कुछ कहा है तो जरूर इसके पीछे कोई ठोस वजह होगी।

काम्या पंजाबी पर भड़के अली गोनीImage Credit : Instagram04 / 08

काम्या पंजाबी पर भड़के अली गोनी

काम्या पंजाबी रियलिटी शो अलायंस में कुशाल टंडन को सपोर्ट कर रही हैं और अली गोनी को खूब सुना रही हैं। अब अली गोनी का गुस्सा काम्या पंजाबी पर फटा है और उन्होंने पूछा है कि काम्या पंजाबी कौन सा शो देख रही है?

बेटे संग पहली बार स्पॉट हुईं करिश्मा तन्ना​Image Credit : Instagram05 / 08

बेटे संग पहली बार स्पॉट हुईं करिश्मा तन्ना​

करिश्मा तन्ना एक बेटे की मां बन गई हैं और अब वह बेबी के साथ पहली बार स्पॉट भी हुईं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अस्पताल से बेबी को घर लेकर पहुंच गए हैं। कपल बेबी के साथ पैपराजी के सामने पहली बार स्पॉट हुआ।

खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम ने मिलकर ओरी को किया बर्थडे विश​Image Credit : Instagram06 / 08

खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम ने मिलकर ओरी को किया बर्थडे विश​

खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाले सेलेब्स ने प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए ओरी को जन्मदिन की बधाई दी है। शो के प्रमोशन के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा समेत स्टार्स ने ओरी को जन्मदिन विश किया।

शिवांगी जोशी को मिला राजन शाही का सपोर्ट​Image Credit : Instagram07 / 08

शिवांगी जोशी को मिला राजन शाही का सपोर्ट​

शिवांगी जोशी लॉकअप 2 में हैं और वह फिनाले वीक तक पहुंच जाएंगी। अब शिवांगी जोशी को राजन शाही सपोर्ट मिला है, जो सीरिल ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर हैं।

सुरभि ज्योति ने बेटी संग शेयर किया क्यूट पल​Image Credit : Instagram08 / 08

सुरभि ज्योति ने बेटी संग शेयर किया क्यूट पल​

सुरभि ज्योति अपने सारे काम छोड़कर मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी के साथ बिताए खास पल की झलक दिखाई। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!