एजुकेशन

CBSE 12th Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, UMANG App से ऐसे करें डाउनलोड

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द की जा सकती है। छात्र डिजिलॉकर के साथ उमंग ऐप के भी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE 12th Result 2026

CBSE 12th Result 2026 on Umang App: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के साथ उमंग ऐप (UMANG App) से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उमंग ऐप से अपने रोल नंबर और सेंटर नंबर से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए छात्र उमंग ऐप पर लॉगिन होना जरूरी है। नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर छात्र उमंग ऐप से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

क्या उमंग पर पहले आएगा 12वीं का रिजल्ट

बता दें कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा आमतौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर की जाती है। लेकिन इस साल 10वीं परीक्षा रिजल्ट का लिंक उमंग ऐप पर कुछ देर पहले ही एक्टिव हो गया था। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result 2026) के लिए भी उमंग ऐप पर रिजल्ट लिंक पहले एक्टिव हो सकता है।

CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

digilocker.gov.in

CBSE 12th रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए 'CBSE Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब छात्र नए खुले पेज पर रोल नंबर दर्ज करें और अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • छात्र इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लेने के साथ पीडीएफ भी बनाएं।

ऑनलाइन डाउनलोड मार्कशीट एक प्रोविजनल है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल के रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिन के भीतर मिल जाएगी।

CBSE 12th Result UMANG ऐप से कैसे करें डाउनलोड

छात्र UMANG मोबाइल एप्लिकेशन की मदद से सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए आसान स्टेप माध्यम से चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने मोबाइल UMANG ऐप डाउनलोड करें और उसके बाद इंस्टॉल करें।

स्टेप 2 - ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे खोलें और “Services” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3 - वहां “CBSE” ऑप्शन को सर्च करके चुनें।

स्टेप 4 - अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP या फिर MPIN के जरिए लॉगिन करें।

स्टेप 5 - अब अपना रोल नंबर और सेंटर नंबर दर्ज करें।

स्टेप 6 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

स्टेप 8 - भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?

सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी से हुई थी और यह 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो इस समय अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article