लाइफस्टाइल

जनपथ में हजारों की मिल रही ये ट्रेंडी नवरात्रि स्पेशल शरारा डेनिम पैंट्स, घर पर DIY कर ऐसे बनाएं

नवरात्रि में इस बार कुछ एकदम ही यूनीक और ट्रेंडी सा पहनना है। तो डेनिम के साथ शरारा का शानदार कॉम्बिनेशन ट्राय किया जा सकता है। इन दिनों ऐसे डेनिम शरारा पैंट्स बहुत ट्रेंडी हैं, देखें आप कैसे बनाएं।

Image

Denim jeans sharara DIY for this navratri

Navratri Garba Look, DIY Denim Sharara Pants: नवरात्रि में तैयार होने का मजा ही अलग है। कभी चनिया-चोली, कभी रंग-बिरंगा कुर्ता तो कभी साड़ी, हर साल कुछ नया पहनने का मन करता है। लेकिन अगर इस बार आपका मूड थोड़ा अलग है, तो डेनिम शरारा एक मजेदार फैशन आइडिया हो सकता है। जिसमें इंडो वेस्टर्न वाला शानदार लुक आएगा। जनपथ की गुजराती लेन में इन दिनों ऐसे वाली डेनिम शरारा पैंट्स हजारों की कीमत में मिल रही है।

घर में रखी पुरानी जींस या किसी भी डेनिम पैंट से आप इस नवरात्रि अपने लिए शानदार सा शरारा बना सकती हैं। नीली डेनिम के साथ लाल, गुलाबी, हरे या पीले कपड़े की घेरदार बांधनी, लहरिया तो फ्लोरल पट्टियां जोड़कर इसे पूरी तरह गरबा वाला रूप दिया जा सकता है। ऊपर छोटी चोली, कढ़ाई वाला ब्लाउज या सिंपल क्रॉप टॉप पहनें तो पूरा लुक मॉडर्न भी लगेगा और ट्रेडिशनल भी।

पुरानी जींस से कैसे तैयार करें नया लुक?

इसके लिए ऐसी जींस चुनें जिसका कपड़ा मजबूत हो और जो बहुत ज्यादा तंग न हो। नीचे के हिस्से को सावधानी से खोलकर उसमें अपनी पसंद के रंगीन कपड़े की चौड़ी पट्टियां जोड़ी जा सकती हैं। जितना ज्यादा घेर चाहिए, उतना चौड़ा कपड़ा इस्तेमाल करें। नवरात्रि के लिए स्पेशल शरारा बनाना है, तो लहरिया, बांधनी, पटोला या मल्टीकलर फ्लोरल कपड़ों के टुकड़े एकदम ही परफेक्ट लुक देंगे।

अगर सिलाई मशीन उपलब्ध नहीं है, तो किसी दर्जी से पैनल लगवाना आसान रहेगा। डिजाइन बनाते समय कमर और जांघ वाले हिस्से की फिटिंग वैसी ही रखें और नीचे के हिस्से में ही शरारा जैसा फैलाव दें। आप हाथ से सिलाई लगाकर भी ऐसी डेनिम शरारा पैंट्स बना सकती हैं।

Denim Jeans Sharara (Photo Credit - SXV Style)

Denim Jeans Sharara (Photo Credit - SXV Style)

सिर्फ कपड़ा जोड़ना ही काफी नहीं है। नवरात्रि के लिए किनारे पर गोटा, छोटे शीशे, रंगीन लटकन, कढ़ाई या धागे की सजावट लगाई जा सकती है। तस्वीरों जैसा देसी असर चाहिए तो अलग-अलग रंगों की छोटी सजावट को पैनल के किनारे लगाएं।

ऐसे कर सकती हैं स्टाइल

इस पैंट के साथ ऊपर सादा क्रॉप टॉप पहन सकती हैं या कढ़ाई वाला छोटा कुर्ता चुन सकती हैं। बड़े झुमके, चूड़ियां और छोटी पोटली इसे गरबा के लिए तैयार कर देंगे। पैरों में ऐसी जूती या फ्लैट्स रखें जिनमें लंबे समय तक घूमना आसान हो।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस लुक को हूबहू कॉपी करने की जरूरत नहीं। अपनी पुरानी जींस, पसंदीदा रंग और बची हुई सजावटी सामग्री मिलाकर ऐसा डिजाइन बनाएं जो सिर्फ आपका लगे। नवरात्रि के फैशन में शायद यही सबसे खूबसूरत ट्विस्ट है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article