एजुकेशन

Haryana School Closed: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम सहित इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Haryana School Closed today in Gurugram, Sirsa, Panchkula: गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें हरियाणा में आज कहां कहां स्कूल बंद।

Image

भारी बारिश की वजह से हरियाणा के कई जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Haryana School Closed today in Gurugram, Sirsa, Panchkula: गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें हरियाणा में आज कहां कहां स्कूल बंद।

गुरुग्राम पर स्कूल बंद रखने का आदेश

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है, साथ ही स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कंपनियों से भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

पंचकूला में स्कूल बंद

पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।

कहां कहां बंद हैं स्कूल

गुरुग्रा्र, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article