एजुकेशन

UP School Closed: यूपी में बारिश का कहर, इन जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश

UP School closed due to heavy rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। इस वजह से कुछ जगहों पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Image

यूपी में भारी बारिश के बीच कई जिलों में स्कूल बंद

UP School closed due to heavy rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। इस पूर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन ने तत्काल स्कूलों में अवकाश घोषित कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिलों में बारिश हो रही है।

कहां कहां स्कूल बंद

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हुआ है, जिससे मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसक गई है। यही कारण है कि कई इलाकों में भारी बारिश और तूफानी गतिविधियों की संभावना बनी हुई है।

Punjab school closed : पंजाब में स्कूल बंद

पंजाब में बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. 23 जिलों के 1400 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी के चलते अब स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का फैसला लिया गया है। राज्य में 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे!

Himachal Pradesh School Closed: हिमाचल स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश में स्कूल कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article