एजुकेशन

Gujarat TAT-S Result 2026 हुआ जारी, जानें कैसे करें चेक, 3 अगस्त ​होगी मुख्य परीक्षा

Gujarat TAT-S Result 2026: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड SEB ने TAT-S Preliminary 2026 का नतीजा घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस टेस्ट में बैठे थे वो अब बोर्ड की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Gujarat TAT S Result 2026

GTAT SECONDARY PRELIMS RESULT 2026 Declared: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड SEB ने TAT-S Preliminary 2026 का नतीजा घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस टेस्ट में बैठे थे वो अब बोर्ड की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए Confirmation Number या Seat Number और जन्मतिथि लगेगी। रिजल्ट के साथ ही SEB ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों की आपत्तियों के बाद कुछ सवालों के जवाब में बदलाव हुआ है।

  • गुजराती कॉमन पेपर में सवाल नंबर 17 का सही जवाब अब Option B होगा
  • साइंस और मैथ्स पेपर में सवाल नंबर 163 का उत्तर अब Option C माना जाएगा

परीक्षा और आंसर-की का टाइमलाइन

  • परीक्षा: 3 मई 2026 को हुई थी
  • OMR शीट: 8 मई को जारी की गई।
  • आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 14 मई थी
  • प्रोविजनल आंसर-की: 16 मई को आई
  • आपत्ति विंडो: 18 मई से 25 मई तक खुली रही
  • फाइनल आंसर-की: 25 जून को जारी हुई
  • रिजल्ट: अब फाइनल की के आधार पर घोषित

मुख्य परीक्षा कब होगी?

प्रीलिम्स में पास होने वाले कैंडिडेट्स अब TAT-S Main Exam दे सकेंगे। बोर्ड के अनुसार मुख्य परीक्षा 3 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

Gujarat TAT-S Result 2026 ऐसे चेक करें

  • ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर जाएं
  • Gujarat TAT-S Preliminary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Confirmation Number/Seat Number और DOB डालें
  • Submit करेंस्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सारी जानकारी ध्यान से मिला लें। मुख्य परीक्षा और आगे की अपडेट के लिए SEB की वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article